Home / Odisha / गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगामय हुई राजधानी: सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगामय हुई राजधानी: सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

  • गणतंत्र दिवस पर 29 लोगों को मिलेगा पुलिस मेडल

राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। खासकर राजधानी में महात्मा गांधी मार्ग पर मनाए जा रहे राज्य स्तरीय समारोह को लेकर महात्मा गांधी मार्ग को पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया है। महात्मा गांधी मार्ग को संयोग करने वाले तमाम मार्ग पर ट्राफिक नियंत्रण जारी कर दिया गया है। पूरे परेड स्थल को सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने परेड स्थल का मुआयना किया है। यहां उल्लेखनीय है कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समारोह में उपस्थित रहेंगे और राज्यपाल समारोह में तिरंगा झंडा फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे।
गणतंत्र दिवस पर इस साल तीन वर्ग में ओड़िशा से कुल 29 लोगों को पुलिस मेडल प्रदान किया जाएगा। साहसिकता के लिए 16 पुलिस कर्मचारी को मेडल मिलेगा। विशिष्ट सेवा के लिए दो एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए 11 पुलिस कर्मचारियों को मेडल प्रदान किया जाएगा। खबर के मुताबिक एडीजी आरपी.कोचे एवं सतर्कता विभाग के एएसआई मनोरंजन सामल को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की सूचना मिली है।
गणतंत्र दिवस का खासा उत्साह स्कूली बच्चों में देखा गया है। आज ही से बच्चे तिरंगा खरीदने के साथ स्कूलों में गीत संगीत एवं विभिन्न कार्यक्रम को लेकर उत्साहित दिखे। विभिन्न कालोनी एवं छोटी छोटी दुकानों पर तिरंगा खरीदने के लिए बच्चों की खासी भीड़ देखी गई। गणतंत्र दिवस पर किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तरफ से राजधानी में मौजूद तमाम मार्गों में बैरिकेट लगाकर वाहनों की जांच करने के साथ किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने पार्टी छोड़ी

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा सत्यवादी के पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *