Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और 69 की मौत की पुष्टि, कटक में सर्वाधिक 19 मरे

ओडिशा में कोरोना से और 69 की मौत की पुष्टि, कटक में सर्वाधिक 19 मरे

भुवनेश्वर. राज्य में और 69 संक्रमितों की मौत कोरोना से होने की पुष्टि की है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,903 हो गई है. सबसे अधिक 19 की मौत कटक जिले में हुई है, जबकि 10 मामले अनुगूल जिले से हैं. जगतसिंहपुर में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि मयूरभंज और नयागढ़ में 5-5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई.

खुर्दा में जहां पिछले एक साल चार महीनों के दौरान सबसे ज्यादा कोविद रोगियों (1,432) ने दम तोड़ दिया है, कोई ताजा मौत नहीं हुई.

अनुगूल जिले में 10 की मौत

अनुगूल जिले में एक 40 वर्षीय महिला, एक 50 वर्षीय महिला, एक 61 वर्षीय पुरुष, एक 52 वर्षीय पुरुष, एक 28 वर्षीय पुरुष, एक 41 वर्षीय महिला, एक 33 वर्षीय महिला, एक 55 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय महिला, एक 53 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है.

बालेश्वर में चार, भद्रक में तीन की मौत

बालेश्वर जिले में एक 50 वर्षीय पुरुष, एक 74 वर्षीय महिला, एक 42 वर्षीय महिला, एक 70 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है. भद्रक जिले में एक 55 वर्षीय महिला, एक 73 वर्षीय महिला तथा एक 63 वर्षीय महिला की मौत हुई है.

कटक में सर्वाधिक 19 मरे

कटक जिले में एक 45 वर्षीय महिला, एक 73 वर्षीय पुरुष, एक 42 वर्षीय पुरुष, एक 53 वर्षीय पुरुष, एक 75 वर्षीय पुरुष, एक 57 वर्षीय पुरुष, एक 71 वर्षीय पुरुष, एक 50 वर्षीय पुरुष, एक 48 वर्षीय पुरुष, एक 37 वर्षीय महिला, एक 90 वर्षीय महिला, एक 59 वर्षीय महिला, एक 38 वर्षीय महिला, एक 50 वर्षीय महिला, एक 38 वर्षीय पुरुष, एक 58 वर्षीय पुरुष, एक 46 वर्षीय महिला, एक 61 वर्षीय पुरुष तथा एक 75 वर्षीय महिला की मौत कोरोना के कारण हुई है.

ढेंकानाल में चार कोरोना संक्रमित मरे

ढेंकानाल जिले में एक 45 वर्षीय पुरुष, एक 30 वर्षीय पुरुष, एक 30 वर्षीय पुरुष, एक 32 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है.

जगतसिंहपुर में नौ रोगियों की मौत

जगतसिंहपुर जिले में एक 50 वर्षीय पुरुष, एक 58 वर्षीय पुरुष, एक 42 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय पुरुष, एक 58 वर्षीय महिला, एक 39 वर्षीय महिला, एक 46 वर्षीय पुरुष, एक 50 वर्षीय महिला, एक 30 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है.

जाजपुर में तीन व केंदुझर में एक की मौत

जाजपुर जिले में एक 72 वर्षीय पुरुष, एक 48 वर्षीय पुरुष तथा एक 45 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण होने की पुष्टि हुई है. केंदुझर में एक 55 वर्षीय महिला की मौत कोरोना के कारण हुई है.

केंद्रापड़ा में चार की मौत

केन्द्रापड़ा जिले में एक 42 वर्षीय पुरुष, एक 39 वर्षीय पुरुष, एक 27 वर्षीय महिला तथा एक 42 वर्षीय पुरुष की मौत की पुष्टि हुई है.

मयूरभंज में पांच रोगी मरे

मयूरभंज जिले में एक 52 वर्षीय पुरुष, एक 32 वर्षीय महिला, एक 60 वर्षीय महिला, एक 45 वर्षीय पुरुष तथा एक 60 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है.

नयागढ़ में पांच तथा पुरी में दो मरे

नयागढ़ जिले में एक 27 वर्षीय महिला, एक 40 वर्षीय महिला, एक 51 वर्षीय महिला, एक 50 वर्षीय महिला तथा एक 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. पुरी जिले में एक 63 वर्षीय पुरुष तथा एक 45 वर्षीय महिला की मौत हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

पांडियन 10 जून तक वापस करें रत्नभंडार की चाभी – हिमंत विश्वशर्मा

कहा-अन्यथा उसे हम ढूंढ निकालेंगे कविसूर्यनगर में भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार भुवनेश्वर। असम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *