Home / Nepal / नेपाल में धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिन्दुओं का ही हो रहा अपमान : लिंगदेन

नेपाल में धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिन्दुओं का ही हो रहा अपमान : लिंगदेन

काठमांडू, कभी हिन्दू राष्ट्र रहे नेपाल में इन दिनों धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिन्दुओं का ही अपमान किया जा रहा है। यह बात नेपाल में हिन्दू राष्ट्र के समर्थन में आवाज उठाने वाली राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने शनिवार को कही।

लिंगदेन ने बुटवल में पार्टी के जनजागरण सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व का एकमात्र संवैधानिक रूप से घोषित हिन्दू राष्ट्र होना पूरे देशवासियों के लिए गर्व की बात थी। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र में सभी धर्मों का ना सिर्फ सम्मान होता था बल्कि सभी धर्मों की सुरक्षा भी होती थी। उन्होंने कहा कि अब धर्मनिरपेक्ष होने पर नेपाल में सबसे अधिक अपमान हिन्दुओं का ही हो रहा है। विभिन्न बहाने बनाकर हिन्दू धर्म और सनातन संस्कृति का अपमान किया जा रहा है।

लिंगदेन ने आरोप लगाया कि जनभावना के विपरीत नेपाल को रातोंरात धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर दिया गया। लिंगदेन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गौ हत्या के मामले में सरकार संवेदनशील नहीं है। जिस तरह से गाय काटने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उसके विरोध में प्रदर्शन पर अंकुश लगाया गया, यह सम्पूर्ण हिन्दू समाज का अपमान है।
उल्लेखनीय है कि नेपाल के धरान इलाके में कुछ लोगों ने गाय काट कर भोज करने का वीडियो बनाया था और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जब इसके विरोध में हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया तो वहां पर 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया था।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

नेपाल : राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट का भी विरोध करेगा विपक्ष

काठमांडू, प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस बजट सत्र के दौरान होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *