Home / National / राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2021 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries) (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :
विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।
वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।
कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :
यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :
व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :
किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :
आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :
मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।
कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :
पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces) (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :
जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा।

तिथि 4 चतुर्थी कृष्ण पक्ष मास आषाढ़, विक्रम सम्वत 2078 सूर्य उदय 05:23am सूर्य अस्त 07:21pm.

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिष सुरेंद्र शर्मा से संपर्क करें।
Address: Aadarsh institute of occult sciences, Gurugram
Contact: 8219596872 , Mail:surendersharma665@ gmail.com

Share this news

About desk

Check Also

वोट जिहाद पर भाजपा का तीखा हमला, कहा- इंडी गठबंधन मानसिक दिवालियापन का शिकार

नई दिल्ली। सपा नेता मारिया आलम के वोट जिहाद वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *