Home / National / मुंबई तट पर डूबे जहाज के 37 शव मिले, 38 लोग अभी भी लापता

मुंबई तट पर डूबे जहाज के 37 शव मिले, 38 लोग अभी भी लापता

नई दिल्ली। भारत के पश्चिमी तट पर चक्रवात तूफान ताउते के दौरान समुद्री लहरों में फंसकर एफकॉन्स कंपनी का जहाज ​​बार्ज पी-305 डूबने ​के बाद​ ​अबतक 37 ​शव बरामद किये जा चुके हैं जबकि अभी भी ​38​ लोग लापता हैं। इन सभी की तलाश में नौसेना ने लगातार ​चौथे दिन भी ​​रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है। बचाए गए ​सभी ​18​6​ कर्मचा​री देर रात तक मुंबई बंदरगाह पर ​लाये जा चुके हैं​​। ​उन दो कर्मचारियों को भी मुंबई लाया गया है जो टग वरप्रदा से बचाए गए थे​। ​

​नौसेना के ​​रेस्क्यू ऑपरेशन​ में बचाए गए 186 ​लोगों में से 125 कर्मचारियों और 04 पार्थिव शरीर लेकर बुधवार की सुबह ​आईएनएस कोच्चि​ मुंबई बंदरगाह पहुंचा था​।​​ ​​​​बार्ज पी-305​ के ​बाकी बचाए गए 61 कर्मचारियों और ​33 शव लेकर आईएनएस कोलकाता बुधवार की देर रात मुंबई बंदरगाह पहुं​चा​। ​इसके साथ ही ​टग वरप्रदा से बचाए गए​ ​दो कर्मचारियों को भी मुंबई लाया गया है। ​​आईएनएस कोच्चि​ वापस लौटकर राहत एवं बचाव कार्य में शामिल हो गया है। भारतीय नौसेना के जहाज और विमान लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश जारी रखे हुए हैं। तटरक्षक बल की इकाइयां ​भी ​एसएआर प्रयास में शामिल हो गई हैं।

अरब सागर में उठे ताउते तूफान में सोमवार को मुंबई के बांबे हाई के पास तेल उत्खनन के काम में लगा बार्ज पी-305 समुद्र में बह गया था। ओएनजीसी ने सोमवार को शुरू में कहा था कि एफकॉन्स के बार्ज पी-305 में 273 कर्मचारी सवार थे लेकिन बाद में संख्या को संशोधित करके 261 कर दिया गया। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने सोमवार की देर शाम ही जहाज पर सवार 261 कर्मियों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। इसके बावजूद समुद्र में तेज हलचल के कारण विषम परिस्थितियों में पी-305 जहाज मुंबई से 35 मील दूर डूब गया। नौसेना ने तीन दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन में 186 कर्मचारियों को सुरक्षित बचा लिया।
नौसेना प्रवक्ता के अनुसार भारतीय नौसेना का खोज और बचाव (एसएआर) अभियान आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ब्यास, आईएनएस बेतवा, आईएनएस तेग, पी-8आई समुद्री निगरानी विमान, चेतक और सीकिंग हेलीकॉप्टर अभी भी खोज अभियान में लगे हैं। तटरक्षक बल ने भी नौसेना की मदद के लिए अपने दो जहाजों को तैनात किया है। प्रवक्ता के अनुसार गुजरात तट पर ऑपरेशन पूरा करने के बाद आईएनएस तलवार को भी लापता लोगों की तलाश कर रहे अन्य तीन नौसैनिक जहाजों के साथ रेस्क्यू मिशन में शामिल हो गया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

वोट जिहाद पर भाजपा का तीखा हमला, कहा- इंडी गठबंधन मानसिक दिवालियापन का शिकार

नई दिल्ली। सपा नेता मारिया आलम के वोट जिहाद वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *