Home / National / राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

15/04/2021 कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे?

मेष (Aries) (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

मीन (Pisces) (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।

तिथि 3 तृतीया शुक्ल पक्ष मास चैत्र, विक्रम सम्वत 2078 सूर्य उदय 06:02am सूर्य अस्त 06:43pm.

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिष सुरेंद्र शर्मा से संपर्क करें।

Address: Aadarsh institute of occult sciences, Gurugram
Contact: 8219596872 , Mail:surendersharma665@ gmail.com

Share this news

About desk

Check Also

MODI

वीरों की धरती बुंदेलखंड में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर: नरेन्द्र मोदी

हमीरपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *