Home / National / हड़ताल कल्चर को पीछे छोड़ आगे बढ़ चुका है त्रिपुरा : पीएम मोदी

हड़ताल कल्चर को पीछे छोड़ आगे बढ़ चुका है त्रिपुरा : पीएम मोदी

नई दिल्ली, त्रिपुरा में पहले जहां कमीशन और करप्शन के बिना कोई भी काम मुश्किल था, आज वहां लोगों के खाते में पैसे पहुंच रहे हैं। जिस राज्य को हड़ताल कल्चर ने वर्षों पीछे कर दिया था, अब वह राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मैत्री सेतु’ पुल उद्घाटन करते हुए यह बात कही।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत और बांग्लादेश के बीच ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि जिस राज्य को हड़ताल कल्चर ने वर्षों पीछे कर दिया था, अब वह राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। 40 हजार गरीब परिवारों को अपना नया घर मिल रहा है।उल्लेखनीय है कि ‘मैत्री सेतु’ पुल फेनी नदी पर बनाया गया है। यह नदी त्रिपुरा और बांग्लादेश में भारतीय सीमा के बीच बहती है। ‘मैत्री सेतु’ नाम भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते द्विपक्षीय और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है।

साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

वोट जिहाद पर भाजपा का तीखा हमला, कहा- इंडी गठबंधन मानसिक दिवालियापन का शिकार

नई दिल्ली। सपा नेता मारिया आलम के वोट जिहाद वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *