Home / National / भक्ति का जलवा बिखरने में संगठन में तीसरे स्थान पर रही सैल्यूट तिरंगा की ओडिशा इकाई, यूपी ने मारी बाजी

भक्ति का जलवा बिखरने में संगठन में तीसरे स्थान पर रही सैल्यूट तिरंगा की ओडिशा इकाई, यूपी ने मारी बाजी

  •  ओडिशा प्रदेश कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश वर्मा ने कहा- यह जीत पूरी टीम की जीत है

सुधाकर कुमार शाही, कटक

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को भक्ति का जलवा बिखरने में सैल्यूट तिरंगा की ओडिशा इकाई संगठन में तीसरे स्थान पर रही, जबकि उत्तर प्रदेश इकाई ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया. सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा  ने आह्वान किया था कि पूरे भारतवर्ष के 22 राज्यों में सैल्यूट तिरंगा द्वारा 26 जनवरी को जो प्रदेश देशहित, राष्ट्रहित के लिए सबसे ज्यादा कार्यक्रम का आयोजन करेगा, उसे अवार्ड दिया जायेगा. इसमें ओडिशा प्रदेश अपने कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. निर्णायक मंडल की इस सूचना पर ओडिशा प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं. प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने इस जीत को पूरे प्रदेश की टीम की जीत बताया. राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने प्रदेश अध्यक्ष को फोन पर बधाई भी दी और कहा कि आगे भी इसी तरह राष्ट्रीय विचारधारा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करते रहना है. इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश को दूसरा एवं उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान मिला. सभी प्रदेश अध्यक्ष ने एक-दूसरे को बधाई दी और कहा कि हम सब मिलकर आगे इस प्रकार ही सेवा कार्य करते रहेंगे.

ओडिशा प्रदेश महासचिव कमल सिकारिया,  उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, मुकुंद सिन्हा एवं अशोक विश्वास ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की. प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने प्रदेश प्रभारी नथमल चनानी, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष संजय कुमार झा (राउरकेला), बलांगीर जिला अध्यक्ष हरि भाई आर्यन, जाजपुर रोड महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम काबरा करवा एवं संबलपुर के अर्चना साहनी, मोमिना खातून सहित समस्त टीम को बधाई दी. इधर महासचिव कमल सिकारिया इस जीत को लेकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक एवं साधारण भोज का आयोजन करने की तैयारी में जुट गए हैं. प्रदेश प्रभारी नथमल चनानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही ओडिशा के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर टीम का गठन किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

सी-विजिल एप से 4.24 लाख शिकायतें मिलीं, 99.9 प्रतिशत निस्तारित : चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव 2024 की घोषणा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *