Home / National / मातृभाषा को प्रोत्साहन दें : नायडू

मातृभाषा को प्रोत्साहन दें : नायडू

मेंगलुरु – उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि मातृभाषा दृष्टि की तरह है। इसलिए इसे प्रोत्साहन और प्रचारित किए जाने की जरूरत है, जबकि बाकी भाषाएं चश्मे की तरह हैं। वेंकैया नायडू यहां शनिवार को सूरतकल स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक (एनआईटीके) के 17वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एनआईटीके तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में 60 साल की उत्कृष्ट सेवा के उपलक्ष्य में आज हीरक जयंती मना रहा है। अपने प्रबंधन, कर्मचारियों और छात्रों के समर्पित प्रयासों से यह संस्थान तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और आउटरीच गतिविधियों के लिए उत्कृष्टता का केंद्र होने की प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। वेंकैया नायडू ने कहा कि आज युवाओं को चुनौतियों का सामना करने और सभी से ऊपर उठाने की जरूरत है। डिजीटल तकनीक ने भ्रष्टाचार से प्रभावी ढंग से निपटने और हमारे शासन को और अधिक पारदर्शी बनाने में मदद की है। 
इससे पूर्व इस दीक्षांत समारोह में 1,545 छात्रों ने स्नातक के अपने प्रमाण पत्र प्राप्त किये। चालीस छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किये गये। एनआईटीके के निदेशक प्रोफेसर उमामहेश्वर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री कोटा श्रीनिवास पूजारी समेत अन्य अनेक गणमान्य भी उपस्थित थे।
Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करेंः बालकनाथ

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी को लेकर जारी तरह-तरह के कयासों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *