Home / National / देश में पिछले 24 घंटों में 22,273 नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में 22,273 नये मामले

नई दिल्ली. देश में कोविद-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या आज 97.5 लाख (97,40,108) के करीब पहुंच गई है। भारत की कुल रिकवरी विश्व में सर्वाधिक है।
बढ़ती रिकवरी से आज रिकवरी दर भी सुधर कर 95.78 प्रतिशत तक पहुंच गई। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले 2,81,667 हैं जो भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 2.77 प्रतिशत है। राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुरूप, सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक है। दैनिक नये मामले पिछले 13 दिनों से 30,000 से कम रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 22,273 नये मामले दर्ज किए गए। पिछले 29 दिनों से देश में रोजाना स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या दैनिक नये मामलों की तुलना में अधिक रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 22,274 मामलों की रिकवरी हुई तथा उन्हें डिस्चार्ज किया गया। रिकवर हो चुके नये मामलों का 73.56 प्रतिशत 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं। केरल ने 4,506 रिकवर हो चुके नये मामलों के साथ एक दिन में सबसे अधिक रिकवरी दर्ज की है। पश्चिम बंगाल में 1,954 व्यक्ति रिकवर हुए, जबकि महाराष्ट्र में 1,427 व्यक्ति स्वस्थ हुए। 10 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में 79.16 प्रतिशत नये मामले हैं।
केरल ने 5,397 मामलों के साथ सर्वोच्च दैनिक नये मामले दर्ज किए। 3,431 नये मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पश्चिम बंगाल ने 1,541 नये मामले दर्ज किए।
पिछले 24 घंटों के दौरान 251 मौतें दर्ज की गई हैं। कोविद से होने वाली हालिया मौतों में 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की 85.26 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। महाराष्ट्र में सर्वाधिक (71) मौतें दर्ज की गईं। पश्चिम बंगाल और दिल्ली का स्थान क्रमशः 31 और 30 हालिया मौतों के साथ इसके बाद रहा।

Share this news

About desk

Check Also

MODI

पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं ममता : नरेंद्र मोदी

उत्तर प्रदेश को भी पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं अखिलेश यादव पुरानी बुआ ने किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *