Home / National / आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है : भजनलाल शर्मा

आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है : भजनलाल शर्मा

फिरोजपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढी के समर्थन में पंजाब के बलुआना में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। इस पार्टी ने पूर्व में अन्ना हजारे जी के साथ रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था, लेकिन अब ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाई जा रही है।

भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में 70 वर्षों में सबसे ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस ने भी भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद तथा तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं किया है। अब दिल्ली में ये भ्रष्टाचारी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब की जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इन सबको जवाब देगी।
शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश को भ्रष्टाचार, आतंकवादी घटनाएं, नक्सलवाद तथा घोटालों का आए दिन सामना करना पड़ता था। जनता का राजनैतिक लोगों से विश्वास उठ गया था, लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में परिस्थितियां बदली तथा देश विकास के पथ पर अग्रसर होता चला गया। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा, देश का विकास करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वे विश्व में देश का गौरव बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

राजस्थान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, उज्जवला जैसी विभिन्न योजनाओं से माताओं, बहनों, बुजुर्गों और किसानों सहित सभी वर्गों को राहत पहुंचाने का काम किया है।
भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि देश में सनातन को बचाने तथा संस्कृति को आगे बढ़ाने में पंजाब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब के शूरवीरों ने मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। उन्होंने कहा कि प्रचण्ड धूप में इतनी बड़ी संख्या में लोग बड़े उत्साह तथा उमंग के साथ अपना समर्थन देने आए हैं, जो यह दर्शाता है कि पंजाब में अधिक से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े मार्जिन के साथ जीतेगी। उन्होंने इस दौरान जनता से भाजपा उम्मीदवार को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

बंगाल में रेल दुर्घटना : कांग्रेस और भाकपा ने कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे के लिए व्यवस्था को दोषी ठहराया

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी राजा और कांग्रेस के नेता प्रमोद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *