Home / National / भाजपा के शासनकाल में की गई है हर वर्ग की चिंताः केन्द्रीय मंत्री तोमर

भाजपा के शासनकाल में की गई है हर वर्ग की चिंताः केन्द्रीय मंत्री तोमर

  • राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का काम भाजपा के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं : तोमर

ग्वालियर/भोपाल। भाजपा की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग की चिंता की गई है और उनका जीवन बदलने का काम किया गया है। राष्ट्र और प्रदेश को परम वैभव पर ले जाने का काम पार्टी के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं।

यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को गोयल वाटिका में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब-जब भी आप दृढ़ निश्चय के साथ मैदान में उतरे हैं और मन लगाकर काम किया है, तब-तब पार्टी ने बहुमत से जीत हासिल की है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में जीत के लिए आपको अभी से जुटना होगा, तभी राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने की हमारी संकल्पना पूरी होगी।

भाजपा का कार्यकर्ता देवदुर्लभ है

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2047 जब आए, तो भारत माता परम वैभव पर स्थापित हो। मध्यप्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश बने और भारत श्रेष्ठ भारत बने। इसके लिए 2023 का विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को जीतना जरूरी है। हमारा कार्यकर्ता देवदुर्लभ है, वह जब भी कोई संकल्प लेता है तो उसे पूरा भी करता है। चुनाव एक चुनौती की तरह होते हैं और सच्चा कार्यकर्ता वह है, जो इस चुनौती को स्वीकार करके विजय प्राप्त करता है। इसलिए आज से ही संकल्प लेकर जुट जाएं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अमलूचल परिवर्तन आया है। आज पूरे देश व प्रदेश में अलग प्रकार का परिवर्तन दिखाई दे रहा है। आने वाले कल में भारत, श्रेष्ठ भारत बने, इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़े भी हैं और लड़ाई भी है।

गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीब का जीवन बदल रहा है

तोमर ने कहा कि आज देश और प्रदेश में गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीब का जीवन बदल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने आयुष्मान योजना देश को दी यह आयुष्मान योजना 50 करोड लोगों को कवर कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्वालियर में जयारोग्य अस्पताल में मात्र 6 माह में 100 करोड रुपये का इलाज हो चुका है। यह 100 करोड रुपये नरेंद्र मोदी सरकार की आयुष्मान योजना के कारण जनता के बचे है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाडली बहना योजना के अंतर्गत सवा करोड़ बहनों को लाभ मिल रहा है। अभी बहनों को 1000 रुपये मिल रहे हैं, आगे चलकर 3000 रुपये बहनों को मिलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि अभी बहनों को 12000 रुपये मिल रहे हैं, बाद में 36 हजार रुपये बहनों को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमें उन सभी बहनों से संपर्क करना है।

सम्मेलन को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि आज भी देश में प्रधानमंत्री मोदी का दूर-दूर तक कोई विकल्प नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता की सेवा का काम अपने हाथ में लिया इस कारण आज देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में उनकी प्रशंसा हो रही है। सम्मेलन को पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व मंत्री एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, पार्टी के जिला प्रभारी अरुण चतुर्वेदी एवं जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने भी संबोधित किया।

Share this news

About admin

Check Also

सी-विजिल एप से 4.24 लाख शिकायतें मिलीं, 99.9 प्रतिशत निस्तारित : चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव 2024 की घोषणा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *