Home / National / जातिभेद मिटाएं हिन्दुत्व को मजबूत बनाएं: परमानंद महाराज

जातिभेद मिटाएं हिन्दुत्व को मजबूत बनाएं: परमानंद महाराज

राजगढ़। हिन्दूओं को जातिभेद मिटाना होगा, सभी को एक होकर हिन्दुत्व को मजबूत करना होगा, अन्यथा आने वाली पीढ़ियां मुश्किल में पड़ जाएगी। हम शांति चाहते हैं, लेकिन जब तक मंदिर में मस्जिद रहेगी तो गंगा जमुनी तहजीब कैसे रहेगी।

उक्त विचार महामंडलेश्वर अनंत पूज्य परमानंद महाराज ने शनिवार को ब्यावरा भोपाल बाइपास चौराहा स्थित अखंड परमधाम आश्रम पर व्यक्त किए। उन्होंने प्रवचन देते हुए कहा कि 1992 के पूर्व हमने तीन स्थान मांगे थे, लेकिन नही दिए गए। कांग्रेस ने कानून बना दिया कि जो जैसी स्थिति में है, वैसा ही रहेगा। अब कानून में संसोधन होगा तो भाजपा ही करेगी। हम हिन्दुत्व को मजबूत करेंगे, जो राम के लिए सोचेगा वह हमारा है। कांग्रेस ने राजनीति करने के लिए हिन्दुओं को नंबर 2 पर रखा है, जबकि मुस्लिमों को नंबर एक पर स्थान दे रखा है। मुगलों ने हिन्दुओं को अपमानित करने के लिए मंदिर तोड़े और मस्जिदें बनाई।

इस मौके पर भक्तों ने पादुका पूजन कर गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। पूज्य परमानंद महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज ने कहा कि कांग्रेस के नेता बेकार नहीं बल्कि उनकी विचारधारा ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के विरोधी नहीं है, लेकिन हिन्दुओं के खिलाफ बिल आए तो कांग्रेस साथ में रही और आज समान कानून की बात हुई तो कांग्रेस खिलाफ हो गई। अब यदि हिन्दू संगठित रहा तो मथुरा में जन्मभूमि भी मिलेगी, समान नागरिक संहिता भी होगी। यह बड़े लोग तो पैसा कमाकर विदेशों में सेटल हो जाएंगे, इसलिए संतों के मार्गदर्शन में चलो और देश बचाओ।

पोस्ट – इण्डो एशियन टाइम्स
सभार – हिस

Share this news

About admin

Check Also

भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है विपक्षी दलों का गठबंधन : जेपी नड्डा

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट की चुनावी जनसभा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *