Home / National / रमेश बैस शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे

रमेश बैस शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे

मुंबई, रमेश बैस महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल के रूप में शनिवार को राजभवन में पदभार ग्रहण करेंगे। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 12.40 बजे राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया गया है।

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी शुक्रवार को विशेष विमान से देहरादून के लिए रवाना हो गए। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी।

राजभवन सूत्रों के अनुसार नवनियुक्त राज्यपाल आज शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य अधिकारी रमेश बैस की अगवानी करने वाले हैं। पहले मि. बैस शुक्रवार, 17 फरवरी, 2023 को शाम 5.45 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित गणमान्य व्यक्ति उनकी अगवानी करेंगे।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

पांचवें चरण में 3 बजे तक 47.53 प्रतिशत मतदान, बंगाल में सबसे अधिक 62.72 प्रतिशत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्रशासित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *