Home / National / महाराष्ट्र विधान परिषद के कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर म्हात्रे विजयी

महाराष्ट्र विधान परिषद के कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर म्हात्रे विजयी

मुंबई, महाराष्ट्र विधान परिषद के कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर म्हात्रे विजयी घोषित किए गए हैं। ज्ञानेश्वर म्हात्रे ने महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार बलराम पाटिल को 10880 मतों से पराजित किया है।

जानकारी के अनुसार ज्ञानेश्वर म्हात्रे को 20648 मत मिले, जबकि महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार बलराम पाटिल को 9768 मत मिले और 3002 मत अवैध घोषित कर दिए गए।

ज्ञानेश्वर म्हात्रे की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। मतगणना केंद्र के बाहर सभी कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। इस मौके पर ज्ञानेश्वर म्हात्रे के परिजन भी मतगणना केंद्र पर मौजूद थे। जीत के बाद ज्ञानेश्वर म्हात्रे ने कहा कि यह जीत सभी शिक्षकों की है। यह जीत इसलिए संभव हो पाई, क्योंकि मुझे सभी संगठनों और पार्टी का अच्छा समर्थन प्राप्त था। उन्होंने शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। हार के बाद बलराम पाटिल ने कहा कि उन्होंने परिणाम स्वीकार कर लिया है।

महाराष्ट्र में विधानपरिषद की दो पदवीधर और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, इस तरह 5 सीटों के लिए चुनाव 30 जनवरी को हुआ था। आज सुबह से ही इन पांचों सीटों पर मतगणना हो रही है। अन्य 4 सीटों पर मतगणना जारी है।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

सी-विजिल एप से 4.24 लाख शिकायतें मिलीं, 99.9 प्रतिशत निस्तारित : चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव 2024 की घोषणा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *