Home / National / विवादों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने छोड़ा विभाग

विवादों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने छोड़ा विभाग

चंडीगढ़, विवादों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया। संदीप सिंह के खिलाफ खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने शिकायत की थी, जिसमें खेल मंत्री पर उसके साथ छेड़छाड़ करने एवं धमकी देने के आरोप लगाए थे। संदीप सिंह ने इन आरोपों को एक साजिश बताया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के बाद संदीप सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्होंने खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं होती तब तक वह खेल विभाग के किसी भी कार्य में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
चंडीगढ़ पुलिस ने महिला कोच की शिकायत पर मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में हरियाणा पुलिस एवं सरकार जहां चुप हैं वहीं चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। महिला कोच ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि 2016 रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद वह खेल विभाग में जूनियर कोच के तौर पर भर्ती हुई थी। इसके बाद संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर उसको मैसेज भेजे। फिर उसे चंडीगढ़ सेक्टर 7 लेक साइड मिलने के लिए बुलाया। वह नहीं गई तो मंत्री उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक और अनब्लॉक करते रहे।

महिला कोच के आरोपों के मुताबिक एक जुलाई को मंत्री ने उन्हें स्नैपचैट कॉल किया। इसमें डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए सेक्टर 7 स्थित सरकारी आवास पर बुलाया गया। यहीं पर उसके साथ अभद्रता की गई। इस शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में संदीप सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद इसकी जांच की जा रही है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

MODI

वीरों की धरती बुंदेलखंड में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर: नरेन्द्र मोदी

हमीरपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *