Home / National / भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने हांकी बैलगाड़ी, कांग्रेस कार्यकर्ता सवार हुए
rahul gandhi

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने हांकी बैलगाड़ी, कांग्रेस कार्यकर्ता सवार हुए

  •  स्कूली बच्चों से मुलाकात करके उनके साथ फोटो ली और उनकी पढ़ाई के बारे में जाना

जयपुर, राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को सातवां दिन है। आज यात्रा बूंदी के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से सुबह छह बजे शुरू हुई और 14 किलोमीटर का सफर तय करते हुए सुबह 10 बजे सीएडी कैंपस लबाण पहुंची। यात्रा में राहुल गांधी देसी अंदाज में बैलगाड़ी हांकते नजर आए। इस दौरान उनके साथ बैलगाड़ी पर कांग्रेस कार्यकर्ता सवार थे। यात्रा का दूसरा फेस दोपहर 3:30 बजे पापरी से शुरू हुआ, जिसका विराम शाम 6:30 बजे लाखेरी रेलवे स्टेशन चौराहे पर नुक्कड़ सभा के साथ होगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जयपुर से चार्टर प्लेन में दोनों ही साथ- साथ पहले दिल्ली और फिर शिमला पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कोटा एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से शिमला पहुंचे। सभी नेता हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बूंदी के कापरेन से गहलोत और पायलट वापस एक ही हेलीकॉप्टर में सवार होकर जयपुर पहुंचे।

केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो ली और उनकी पढ़ाई के बारे में जाना। इसके बाद राहुल गांधी ने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनसे राजस्थान की सरकार की ओर से खिलाड़ियों को दी गईं सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात की और उनके हालचाल जाने।
यात्रा के दौरान आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार, कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनियां, महेंद्र चौधरी, रामनिवास गावड़िया भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में चले।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

MODI

टीएमसी और कांग्रेस की सोच विकास की नहीं, ये पार्टियां भ्रष्टाचार फैलाना ही जानती हैं : मोदी

कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान से पहले रविवार को पं. बंगाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *