Home / National / मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई, मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी भरा फोन पुलिस कंट्रोल रूम में आया है। इसके बाद हाजी अली दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इस मामले में गहन छानबीन कर रही है।

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी दी। अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि 17 आतंकी हाजी अली दरगाह पर हमला करने वाले हैं। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम से जब उस नंबर पर फोन किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला। काल ट्रेस के बाद पता चला कि फोन उल्हासनगर से किया गया है।

फोन काल की जानकारी मिलते ही ताड़देव पुलिस स्टेशन की टीम हाजी अली दरगाह पर पहुंची और वहां गहन छानबीन की, लेकिन कहीं भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। मुंबई पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

MODI

पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं ममता : नरेंद्र मोदी

उत्तर प्रदेश को भी पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं अखिलेश यादव पुरानी बुआ ने किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *