Home / National / कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया ने मल्लिकार्जुन खड़गे को घर जाकर दी बधाई

कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया ने मल्लिकार्जुन खड़गे को घर जाकर दी बधाई

नई दिल्ली, कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मल्लिकार्जुन को बधाई मिलनी शुरू हो गई है। कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी उनके निर्वाचन के बाद उनसे मिलने पहुंचीं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। राहुल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। कांग्रेस अध्यक्ष पद भारत की लोकतांत्रिक दृष्टि का प्रतिनिधित्व करता है। खड़गे का इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को निभाते हुए विशाल अनुभव और वैचारिक प्रतिबद्धता पार्टी की बेहतरी में काम आएगा। राहुल वर्तमान में कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी राजनीति में 50 साल पूरे किए हैं। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में और राज्य तथा केंद्र में मंत्री के रूप में विशिष्टता हासिल की है। वह नेहरू, अंबेडकर, इंदिरा गांधी और देवराज उर्स से प्रेरित सामाजिक सशक्तिकरण के प्रतीक हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उनकी जीत उन ताकतों की जीत है जो वैचारिक प्रतिबद्धता को व्यक्तिगत महत्व से ऊपर रखते हैं। वे लाइमलाइट में रहने की बजाए हमेशा कांग्रेस पार्टी के हितों के लिए आत्म-प्रभावी ढंग से काम करने वाले संगठन के सबसे उत्कृष्ट व्यक्ति रहे हैं। उन्हें सभी कांग्रेसियों की शुभकामनाएं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

पांचवें चरण में 3 बजे तक 47.53 प्रतिशत मतदान, बंगाल में सबसे अधिक 62.72 प्रतिशत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्रशासित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *