Home / National / आईटीबीपी के 20 पदाधिकारी पुलिस पदकों से अलंकृत

आईटीबीपी के 20 पदाधिकारी पुलिस पदकों से अलंकृत

नई दिल्ली, । 76वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 20 पदाधिकारियों को पुलिस पदकों से अलंकृत किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें से 06 को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), 03 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 11 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदकों से नवाजा गया है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए 06 आईटीबीपी कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 38 वीं बटालियन के सहायक सेनानी अमित कुमार, हेड कांस्टेबल हमेश कुमार और कांस्टेबल शक्ति कुमार द्वारा 14 जनवरी 2018 को चलाए गए एक नक्सल विरोधी अभियान में नक्सल कमांडर गुंडाधुर राजू दंतेवाड़ा को मार गिराया था जिस पर रुपये 3 लाख का इनाम घोषित था।

आईटीबीपी के महानिदेशक डॉ. एसएल थाउसेन ने भी सभी पदक प्राप्त कर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं ।

आईटीबीपी की 40 वीं बटालियन के सहायक सेनानी प्रभात मुकुल मार्टिन मिंज, स.उ.नि. कुलदीप राज और कांस्टेबल ब्रह्म चंद्र, ने 30 जून, 2022 को चलाए गए ऑपरेशन में हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एक नक्सली को पकड़ा था जिसकी बाद पहचान डेविड उर्फ उमेश उर्फ बलिराम उइके, कमांडर मिलिट्री प्लाटून नंबर- 01 के तौर पर की गई, जो डिवीजन कमेटी (डीवीसीएम) का सदस्य था।

वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए 06 पदाधिकारियों के नाम हैं:- प्रभात मुकुल मार्टिन मिंज, सहायक सेनानी (जीडी); कुलदीप राज, स.उ.नि. (जीडी); ब्रह्म चंद्र, कांस्टेबल (जीडी); अमित कुमार, सहायक सेनानी (जीडी); हमेश कुमार, हेड कांस्टेबल (जीडी); शक्ति कुमार, कांस्टेबल (जीडी)।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से विभूषित किए गए 03 पदाधिकारियों के नाम हैं :- राजेश साहनी, सेनानी; महेन्द्र सिंह, सहायक सेनानी (कार्यालय); ईश्वरसिंह, निरीक्षक (जीडी)।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से विभूषित किए गए 11 पदाधिकारियों के नाम हैं:- अनिल कुमार फूल, उप महानिरीक्षक; उमेश चंद्र बडोला, द्वितीय कमान; राजपाल सिंह कंडारी, सहायक सेनानी (कार्यालय); प्यारे लाल, निरीक्षक (जीडी); संत राम यादव, निरीक्षक (जीडी); बाबू राम चौहान, निरीक्षक (जीडी); पवन कुमार, निरीक्षक (टेली.); रूप चंद, स.उ.नि. (जीडी); शिव सिंह, स.उ.नि. (जीडी); राजेंद्र सिंह, निरीक्षक (ए.टी.); राम सिंह, निरीक्षक (सी.एम.)।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

सी-विजिल एप से 4.24 लाख शिकायतें मिलीं, 99.9 प्रतिशत निस्तारित : चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव 2024 की घोषणा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *