Home / National / नेपाल सीमा क्षेत्र में राष्ट्रीय भावना की अलख जगा रहा सीमा जागरण मंच

नेपाल सीमा क्षेत्र में राष्ट्रीय भावना की अलख जगा रहा सीमा जागरण मंच

बलरामपुर, जनपद के नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती गांवों में भारत माता की जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। सीमा जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। आजादी के 75वी वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा लगाने के लिए सीमा जागरण मंच के द्वारा सीमा क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की टोली सीमा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ भारत माता की जय घोष करते हुए राष्ट्रीय ध्वज लगाने को लेकर प्रोत्साहित कर रहे हैं।

सीमा जागरण मंच के श्यामसुंदर गुप्ता ने बताया कि अवध प्रांत के संगठन मंत्री अमरनाथ की अगुवाई में नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में लगातार कार्यक्रम किया जा रहा है। क्षेत्र के कोईलाबास ,सीरिया नाका, सोनपथरी, विभूति नाथ बीओपी ,मुतेहरा, सोनगढ़ा,जरवा में स्वयंसेवकों की टोली के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों का सहयोग भी मिल रहा है। सीमावर्ती गांव में वनवासी ग्रामीण हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। आजादी के 75वी वर्षगाठ पर सीमा क्षेत्र के गांव में घर घर तिरंगा लहराया जाएगा।

स्वयंसेवकों की टोली लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रही है, लोगों को जागरूक किया जा रहा है।कार्यक्रम में संगठन के ओम प्रकाश मिश्र ,जितेंद्र वर्मा, रामकृपाल सहित प्रमुख पदाधिकारी सीमा क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों के साथ जुटे हुए हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के द्वारा भी व्यापक रूप से तैयारी की गई है । 11 से 17 अगस्त तक जनपद में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। जिसको लेकर विभागवार तैयारी की जा रही है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

सी-विजिल एप से 4.24 लाख शिकायतें मिलीं, 99.9 प्रतिशत निस्तारित : चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव 2024 की घोषणा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *