Home / National / कांग्रेस शासनकाल में हुए सर्वाधिक दंगेः भाजपा

कांग्रेस शासनकाल में हुए सर्वाधिक दंगेः भाजपा

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति अब जनता को स्वीकार नही है। कांग्रेस यह भूल जाती है कि सबसे ज्यादा दंगे उसी के शासनकाल में हुए हैं।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में 13 विपक्षी दलों की ओर से देशवासियों से की गई अपील की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस भूल जाती है कि सबसे ज्यादा दंगे उसी के कार्यकाल में हुए । सोनिया गांधी द्वारा खोटी नीयत से खोटी अपील इसलिए नहीं की गई कि सौहार्द्र बना रहे, बल्कि अपने वोट बैंक को उकसाने के लिए और देश का ताना बाना तोड़ने के लिए की गई । उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को सबसे पहले कांग्रेस शासित राज्य में अपने मुख्यमंत्री से कहना चाहिए कि वे धर्म नहीं बल्कि अपराधी का अपराध देखे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भूल जाती है कि सबसे ज्यादा दंगे उसी के शासन में हुए हैं। जब खुद कटघरे में खड़े होते हैं तो उसको सही कैसे ठहराते हैं, इसका सबसे दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण राजीव गांधी हैं।

भाटिया ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बड़ी महत्वपूर्ण चिट्ठी देशवासियों के नाम लिखी है। इसमें प्रमुखता से कुछ मुद्दे उठाए गए हैं। ये सवाल केवल भाजपा के नहीं है बल्कि आज ये सवाल देशवासियों के मन में हैं। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले विपक्षी पार्टियों ने एक चिट्ठी जारी की थी, जिसके लिए ये कहना गलत नहीं होगा, ‘खोटी अपील, खोटी नीयत, खोटी कांग्रेस और खोटा विपक्ष’ उस चिट्ठी में भारत के नागरिकों का अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चिट्ठी में भाजपा अध्यक्ष ने प्रमुखता से ये सवाल पूछा है कि आप करौली, राजस्थान पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं, ये देश भी पूछ रहा है। ऐसी क्या है मजबूरी कि मतलूब अहमद है जरूरी। मुख्य आरोपित नामजद है। 16 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। चाहे पश्चिम बंगाल हो, झारखंड हो, राजस्थान हो और महाराष्ट्र में भी हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। ये विपक्षी दल अपील तो करते हैं लेकिन जो प्रमुख सवाल है, उसका उत्तर नहीं देते हैं। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष की ओर से लिखी चिट्ठी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हैं। प्रदेश के कानून व्यवस्था की जवाबदेही छोड़ जिम्मेदार लोग हस्ताक्षर कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं। संविधान की शपथ लेकर जिस जिम्मेदारी का निर्वहन उन्हें करना है, वो नहीं कर रहे जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक दूरदर्शी सोच है कि देश का हित कैसे हो, देश आगे कैसे बढ़े।

भाटिया ने कांग्रेस पर तुच्छ राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों की सोच है कि हमारा भला कैसे हो, सत्ता में कैसे आएं, हमें देश से कोई लेना-देना नहीं है। देश में आज आत्मविश्वास, प्रगति और नई ऊर्जा का माहौल है। लेकिन विपक्षी दल डरे हुए हैं, क्योंकि उनकी साम्प्रदायिक राजनीति का अंत हो गया है। वो इसलिए डरे हुए हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वो जो भ्रष्टाचार करते थे, उस राजनीति का अंत होने जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी भूल जाती है कि सबसे ज्यादा दंगे अगर किसी के शासन में हुए तो वो कांग्रेस पार्टी के शासन में हुए हैं। जब खुद कटघरे में खड़े होते हैं तो दु:ख की बात है कि उसको सही कैसे ठहराते हैं, इसका सबसे दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण कोई है तो राजीव गांधी हैं। भाजपा सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। इसमें आज का विषय स्वच्छ भारत मिशन है। 2 अक्टूबर, 2014 को महात्मा गांधी के जन्मदिन पर इस सोच को प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बढ़ाया और देश को समर्पित किया।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

सी-विजिल एप से 4.24 लाख शिकायतें मिलीं, 99.9 प्रतिशत निस्तारित : चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव 2024 की घोषणा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *