Home / National / उप्र चुनाव : परिवारवादी अपने महल बनाते थे, हमने गरीबों के घर बनाये : प्रधानमंत्री मोदी

उप्र चुनाव : परिवारवादी अपने महल बनाते थे, हमने गरीबों के घर बनाये : प्रधानमंत्री मोदी

कौशांबी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुये उस पर आतंकी और माफिया तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘घोर परिवारवादियों’ के शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक आतंकी हमले हुए। इन हमलों के दोषियों की कड़ी सजा दिलाने की बजाय सपा सरकार ने उनकी रिहाई के लिए जमीन आसमान एक कर दिया। सपा पर हमलावर होते हुये मोदी ने कहा कि वे लोग अपने महल बनाते रहे, जबकि हमने गरीबों के घर बनाये।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निशाने पर अव्वल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रहे। हालांकि वे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर भी निशाना साधने से नहीं चूके।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में जो लोग शामिल थे, ऐसे आतंकियों को अभी हाल ही में फांसी की सजा सुनाई गई है। निर्दोष लोगों को मारने वालों को कानून से सजा मिलनी चाहिए। उन आतंकियों को सजा हुई, जनता को अच्छा लगा। लेकिन इन घोर परिवारवादियों में से किसी ने भी देशहित से जुड़े इतने महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत तक नहीं किया। उनके मुंह पर ताले लग गए। ये चुप क्यों हैं?
मोदी ने अखिलेश यादव पर हमला तेज करते हुए कहा कि ये लोग आतंक के सामने आंख पर पट्टी बांधकर बैठ जाने वाले लोग हैं। देशहित को दांव पर रखकर वोट खोजते रहते हैं, इसलिए आतंक को कभी खत्म नहीं कर सकते।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अखिलेश यादव को माफियाओं से इतना प्रेम है कि आधे जेल से चुनाव लड़ रहे हैं और इनकी तरफदारी करने वाले बेल पर चुनाव लड़ रहे हैं। पांच साल पहले आजम खान, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद दनदनाते थे। कानून वही था, व्यक्ति वही था, मुजरिम भी वही था। बस फर्क इतना था कि उस समय अखिलेश सरकार थी तो ये दनदनाते थे। आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है, तो तीनों लोग जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती सपा सरकार में कानून व्यवस्था बदहाल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि घोर परिवारवादियों का इतिहास गवाह है कि इन लोगों के हाथ में कभी प्रदेश की सुरक्षा नहीं दी जा सकती।
मोदी ने कौशांबी के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह महाभारत, रामायण, पुराणों तक में प्रसिद्ध नगरी है। लेकिन घोर परिवारवादियों के राज में कौशांबी को विकास के लिए तरसा दिया गया। यह हमारी डबल इंजन की सरकार है, जो पूरी ईमानदारी से कौशांबी के विकास में जुटी है। कौशांबी को बौद्ध सर्किट से जोड़ने का काम भी हमारी सरकार ने ही किया है।
आगे उन्होंने कहा कि कौशांबी में ही राम वन गमन पथ योजना का काम भी तेजी से चल रहा है। सपा पर कौशांबी की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कौशांबी सहित पूरे प्रदेश की समृद्धि, प्रगति और संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं। इन लोगों को राष्ट्र के सम्मान से जुड़ी हर बात से दिक्कत है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राष्ट्र को मजबूती देने का सबसे बड़ा काम किसी ने किया तो वे सरदार पटेल ने किया। सरदार पटेल के सम्मान में हमने उनकी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई है। मुझे यह देखकर बहुत अफसोस होता है कि इन घोर परिवारवादियों के पास सरदार साहब को नमन करने का समय नहीं है। इन लोगों के पास विदेश घूमने के लिए खूब समय है, लेकिन इन्हें सरदार पटेल से परेशानी है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इन लोगों को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा तक स्वीकार करना गवारा नहीं है। लेकिन कोई चांदी का मुकुट देखा, तो उसे तुरंत लपक लिया। ये लोग गौतम बुद्ध की इस धरती पर गरीबों का कभी कल्याण नहीं कर सकते।
भाजपा सरकार में हुए कामकाज का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम सुविधा के साथ जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भी काम कर रहे हैं। यहां के पीतल और कांसे के उत्पादों को बर्बाद कर दिया गया था। अब हम तेजी से इसे पहचान दिलाने में जुटे हैं। बिना भेदभाव उप्र के हर क्षेत्र, हर वर्ग का विकास भाजपा की डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है।
मोदी ने कहा कि हम गरीब की छोटी से छोटी जरूरतों को पूरा करने में दिन रात जुटे हुए हैं। पहले की सरकारों में राशन की दुकानों से गरीब के लिए भेजा गया अनाज, राशन माफिया के पास पहुंच जाता था। दुकान के सामने कब राशन बांटने की तारीख लिखी गई, कब राशन खत्म हो गया, इसका गरीबों को पता ही नहीं चलता था। घोर परिवारवादियों के दलाल, गरीबों का राशन भी लूट लेते थे। यहां तक की उनके मंत्री, सांसद, विधायक तक इस खेल में शामिल रहते थे।

जनता को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने घोर परिवारवादियों के इन सारे खेलों का भी पटाक्षेप कर दिया है। गरीबों तक राशन पहुंचाने के लिए हमने टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया। हमने बायो-मैट्रिक तकनीक के जरिये यह सुनिश्चित किया कि राशन उसी को मिले जो उसका हकदार है।
उन्होंने सपा सरकार में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनके राज में घोटालों का ही राज था। खनन घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, एम्बुलेंस घोटाला, रिवर फ्रंट घोटाला। आज राज्य की एक-एक पाई जनता की भलाई में लग रही है। उनके राज में तबादले नियुक्तियां उद्योग बन गया था। आज हुनर का सम्मान हो रहा है और जिले-जिले में उद्योग लग रहे।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना महामारी के काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को भी देखा है। कोरोना आया तो गायब हो गये, कोरोना कंट्रोल हुआ तो फिर आ गए। चुनाव आया तो आ गये। चुनाव खत्म तो विदेश चले गए। जब लोग महामारी में परेशान थे तो वे गायब थे। चुनाव आया तो घर से बाहर निकल आए।
मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार की अनेकों योजनाओं से बेटियों का भविष्य संवर रहा है। घोर परिवारवादी शासन नहीं, बल्कि शोषण करते थे, हमने सेवा की है। वे अपने महल बनाते थे, हमने गरीबों के घर

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार की अनेकों योजनाओं से बेटियों का भविष्य संवर रहा है। घोर परिवारवादी शासन नहीं, बल्कि शोषण करते थे, हमने सेवा की है। वे अपने महल बनाते थे, हमने गरीबों के घर बनाए।

साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ बारिश का अलर्ट, श्रद्धालुओं को तैयारी के साथ आने की सलाह

गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड, उच्च हिमालय क्षेत्र में बारिश के आसार 11 से 13 मई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *