Home / National / राशिफल – जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल – जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2021 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।
मेष (Aries) (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।
मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :
निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :
विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :
प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े।
कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :
विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :
व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :
विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी।
धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :
भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :
दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।
कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :
लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।

मीन (Pisces) (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिष सुरेंद्र शर्मा से संपर्क करें।

Share this news

About desk

Check Also

पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार, कांग्रेस ने किया किनारा

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रौदा की टिप्पणी “पूर्व में लोग चीनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *