Home / National / हिमाचल प्रदेश पूर्ण वैक्सीनेट राज्य : मनसुख मंडाविया

हिमाचल प्रदेश पूर्ण वैक्सीनेट राज्य : मनसुख मंडाविया

बिलासपुर, बिलासपुर एम्स की ओपीडी के शुभारंभ पर पहुंचे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पूर्ण वैक्सीनेट राज्य बन गया है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारी और हिमाचल सरकार बधाई के पात्र हैं। मंडाविया ने कहा कि देश में ब्रेन व मैन पावर की कभी कोई कमी नहीं रही है। दुनिया के किसी भी स्थान में चले जाओ तो दस में से तीन लोग भारत के हैं। विश्व की बंडी कंपनियों में दस में से सात व्यक्ति भारत के हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की शक्ति को पहचाना है। मोदी ने कोरोनाकाल का सामना किया। कोविड काल में विश्व ने भारत की शक्ति देखी है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भारत ने विश्व के 150 देशों में दवाइयां भेजी।

मंडाविया ने कहा कि पहले कई वैक्सीन कई सालों के बाद भारत में आती थी। जबकि कोरोना के समय वैक्सीन बनाने के लिए मोदी ने देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन दिया। मोदी ने देश की कंपनीयों पर भरोसा किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज एक महीने में देश में तीस करोड़ से अधिक कोविड का टीका बन रहा है। जबकि देश में 21 से 22 करोड़ के बीच लग रहा है। मोदी ने कोरोना योद्वाओं को हौसला बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कोरोना वैक्सीनेशन में तो कमाल करके दिखाया है। इकसे लिए जेपी नड्डा ने भी दिशा दिखाई है। अब मैं हिमाचल प्रदेश का संदेश पूरे देश में लेकर जाऊंगा।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

सी-विजिल एप से 4.24 लाख शिकायतें मिलीं, 99.9 प्रतिशत निस्तारित : चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव 2024 की घोषणा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *