Home / National / आइये जानते हैं हिन्दू पंचांग, आज की तिथि तथा जिनका जन्मदिन है, उनका कैसा रहेगा साल

आइये जानते हैं हिन्दू पंचांग, आज की तिथि तथा जिनका जन्मदिन है, उनका कैसा रहेगा साल

ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः
दिनांक 10 सितम्बर 2021
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2 078 (गुजरात – 2077)
शक संवत – 1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद
मास-भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्थी रात्रि 09:57 तक तत्पश्चात पंचमी
नक्षत्र – चित्रा दोपहर 12:58 तक तत्पश्चात स्वाती
योग – ब्रह्म शाम 05:43 तक तत्पश्चात इंद्र
राहुकाल – सुबह 11:03 से दोपहर 12:35 तक
सूर्योदय – 06:25
सूर्यास्त – 18:45
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी, गणेश चतुर्थी, चंद्र- दर्शन निषिद्ध (चंद्रास्त रात्रि 9:20), गणेश महोत्सव प्रारंभ, संवत्सरी पर्व- चतुर्थी पक्ष (जैन)
विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

पंचक
: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक
एकादशी

सितंबर 2021: एकादशी व्रत

17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी

प्रदोष

सितंबर 2021: प्रदोष व्रत

18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

20 सितंबर सोमवार भाद्रपद

अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या

आज जिनका जन्मदिन है, उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Share this news

About admin

Check Also

MODI

पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं ममता : नरेंद्र मोदी

उत्तर प्रदेश को भी पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं अखिलेश यादव पुरानी बुआ ने किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *