Home / National / भारतीय सेना ने सरूप चोटी पर फहराया तिरंगा

भारतीय सेना ने सरूप चोटी पर फहराया तिरंगा

उत्तरकाशी, भारतीय सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सरूप चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया। आईबेक्स ब्रिगेड के तत्वावधान में 12वीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस और 35वीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस के साथ हर्षिल बटालियन के मेजर रविंद्र के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया।

START UP FED

यह चोटी चीन- भारत की वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास है। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के बीच समन्वय को बढ़ाना और जोखिम भरे इलाकों में कार्यरत सैनिकों के मन में साहस स्थापित करना था।
अभियान दल जोखिम भरे रास्तों से गुजरता हुआ सरूप चोटी पहुंचा। भारतीय सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने चोटी में राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि तिरंगा हमेशा ऊंचा रहेगा
साभार – हिस

APANA BAZAR

Share this news

About desk

Check Also

केरल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के बारे में अनभिज्ञता जताई

कोच्चि / नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तीन सप्ताह के विदेश दौरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *