Home / National / राज्य में विधानसभा चुनाव समय पर होंगे: मुख्यमंत्री रूपाणी

राज्य में विधानसभा चुनाव समय पर होंगे: मुख्यमंत्री रूपाणी

  •  राजपीपला में राज्यस्तरीय आदिवासी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

  •  मुख्यमंत्री ने किया 341 करोड़ रुपये से बनने वाले बिरसा मुंडा विश्वविद्यालय भवन का भूमि पूजन

राजपीपला/अहमदाबाद,  नर्मदा के जिला मुख्यालय राजपीपला के जितनगर में ‘विश्व आदिवासी दिवस’ के अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे। इस मौके पर उन्होंने 341 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बिरसा मुंडा विश्वविद्यालय भवन का भूमि पूजन किया। सोमवार को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना मुझे नहीं लगती है। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव समय पर होंगे। गुजरात का उत्तर प्रदेश चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। हम लोग लगातार काम कर रहे हैं। भाजपा कोई चुनावी योजना नहीं बना रही है। हम पांच साल से लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस के विरोध पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि ‘राज्य सरकार जश्न मना रही है और कांग्रेस विरोध कर रही है। आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कांग्रेस आदिवासियों का विरोध कर रही है। कांग्रेस का विरोध केवल मीडिया में दिखाई दे रहा है।

APANA BAZAR

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते राजपीपला में पुलिस ने सुरक्षा की व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। मुख्यमंत्री रूपाणी ने बिरसा मुंडा आदिवासी विश्वविद्यालय के भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वन एवं आदि जाति कल्याण मंत्री गणपत सिंह वसावा भी उपस्थित थे।
अमरौली दुर्घटना के पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री रूपाणी ने अमरेली में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अमरेली में हादसे में आठ लोगों की मौत होना बहुत ही दुखद घटना है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सभी मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इस मौके पर रूपाणी ने लोगों से श्रावण मास में त्योहारों को मनाने के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने और हड़ताल पर गए डॉक्टरों से काम पर वापस आने की अपील की।

START UP FED

मंच संचालक पर भड़के सांसद वसावा
विश्व आदिवासी दिवस समारोह के दौरान भाजपा सांसद मनसुख वसावा मंच संचालक पर भड़क गए। दरअसल, सांसद वसावा कार्यक्रम में आदिवासियों के अधिकारों की बात कर रहे थे। तभी बीच में मंच संचालक ने मुख्यमंत्री रूपाणी को आमंत्रण को करने के लिए भूमिका बनानी शुरू कर दी। इस पर सांसद मंच संचालक पर भड़क गए और बोले इसे अभी बंद करो।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

MODI

पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं ममता : नरेंद्र मोदी

उत्तर प्रदेश को भी पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं अखिलेश यादव पुरानी बुआ ने किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *