Home / National / शाह से मिले धनकड़, पश्चिम बंगाल के हालात पर की चर्चा

शाह से मिले धनकड़, पश्चिम बंगाल के हालात पर की चर्चा

  •  राष्ट्रपति से भी मिले प. बंगाल के राज्यपाल

नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद उपजे हालात पर चर्चा की। धनकड़ ने गुरुवार को नॉर्थ ब्लॉक स्थित शाह के कार्यालय में उनसे मुलाकात की।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं पर हमले और उपद्रव की घटनाओं पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। धनकड़ ने शाह को तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य के सियासी हालात और कानून व्यवस्था से अवगत कराया।
बीते दिनों पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने राज भवन में राज्यपाल धनकड़ से मिलकर उन्हें राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी थी।
उससे पहले, सुवेन्दु दिल्ली में इस मुद्दे पर केंद्रित गृह मंत्री शाह से मिलकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाये जाने की घटनाओं से उन्हें अवगत करा चुके हैं।
गृह मंत्रालय में शाह और धनकड़ की तकरीबन घंटे भर हुई बैठक में इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। शाह से मुलाकात से पहले धनकड़ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिले। वे बीते बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

ईडी ने महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को भेजा समन, 28 मार्च को किया तलब

महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को दिल्ली में पूछताछ के लिए 28 मार्च को बुलाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *