Home / Uncategorized / शेयर बाजार में तेजी का माहौल, सेंसेक्स ने 53 हजार को पार कर बनाया रिकॉर्ड

शेयर बाजार में तेजी का माहौल, सेंसेक्स ने 53 हजार को पार कर बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली, सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज एकबार फिर भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का माहौल बना हुआ है। पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के बल पर शेयर बाजार लगातार हरे निशान में कारोबार कर रहा है। सकारात्मक रुझान के कारण ही आज बीएसई का सेंसेक्स नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड कायम करते हुए खुला। बाजार में शुरुआती तेजी का ये आलम था कि सेंसेक्स 1 घंटे से कुछ ज्यादा समय के कारोबार में ही पहली बार 53 हजार अंक के स्तर को पार कर गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 94 अंक की उछाल के साथ शानदार शुरुआत की।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 310.58 अंक की मजबूती के साथ अभी तक के सबसे ऊंचे स्तर 52,885.04 अंक के रिकॉर्ड के साथ खुला। बाजार खुलने के साथ ही तेजड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद लगातार हुई खरीदारी के बल पर सेंसेक्स ने ऊपर की ओर छलांग लगाना शुरू कर दिया। जमकर हुई लिवाली के बीच मामूली बिकवाली भी होती रही, जिसके कारण सुबह 10 बजे सेंसेक्स में टॉप लेवल से मामूली गिरावट भी आई। लेकिन इसके बाद एक बार फिर खरीदारी का दौर शुरू हो गया, जिसके कारण साढ़े दस बजे तक सेंसेक्स ने 482.65 अंक की मजबूती के साथ 53,057.11 अंक के स्तर पर पहुंच कर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना लिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इतिहास में सेंसेक्स पहली बार 53 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा है।
हालांकि सेंसेक्स के इस स्तर पर पहुंचने के बाद एक बार फिर शेयर बाजार में मुनाफा वसूली का दौर शुरू हुआ, जिसके कारण सेंसेक्स गिरकर 52,850 अंक तक भी पहुंचा। लेकिन उसके बाद एक बार फिर खरीदारी ने जोर पकड़ लिया। उसके बाद से ही शेयर बाजार में खरीद बिक्री का दौर जारी है, जिसमें कभी सेंसेक्स कभी उछलता है, तो कभी मामूली तौर पर फिसल भी जाता है। खरीद बिक्री के इस दौर के बीच दोपहर 12.30 बजे सेंसेक्स 270.66 अंक की मजबूती के साथ 52,845.12 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज 94 अंक की मजबूती के साथ 15,840.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। तेज खरीदारी के बल पर निफ्टी ने भी सरपट दौड़ लगाई, जिसके कारण कुछ ही देर में 149.25 अंक की मजबूती के साथ निफ्टी 15,895.75 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में मुनाफा वसूली का दौर शुरू हो गया, जिसकी वजह से निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई से सिर्फ 5.85 अंक पीछे रह गया। मुनाफावसूली के कारण निफ्टी में एक बार गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही निफ्टी में दोबारा गति पकड़ ली। दोपहर 12.30 बजे निफ्टी 101.05 अंक की उछाल के साथ 15,847.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार में आज सुबह से ही अभी तक चौतरफा तेजी का माहौल बना हुआ है। लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप- हर तरह के शेयर में जमकर खरीदारी हो रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के स्मॉल कैप इंडेक्स और मिड कैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी से अधिक का उछाल आ चुका है।
निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 1.84 फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है। इसी तरह निफ्टी मीडिया इंडेक्स और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी 1.5 फीसदी से अधिक की तेजी आ चुकी है। इसके अलावा निफ्टी बैंक इंडेक्स, फाइनेंसियल सर्विसेज इंडेक्स, आईटी इंडेक्स, मेटल इंडेक्स, प्राइवेट बैंक इंडेक्स और रियल्टी इंडेक्स में भी करीब 1 फीसदी की उछाल आ चुकी है। वही निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स और निफ्टी फार्मा इंडेक्स बिकवाली के दबाव में लाल निशान में नजर आ रहे हैं।
एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में आज हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स को छोड़कर बाकी हर जगह मजबूती का माहौल है। जापान का निक्केई इंडेक्स 822.07 अंक की मजबूती के साथ 28,835 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 27.27 अंक की मजबूती दिखा रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 23.12 अंक की मजबूती के साथ 3,263.91 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 37 अंक की गिरावट के साथ 28,441 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

ODISHA CM MAJHI इको और एडवेंचर टूरिज्म के लिए ओडिशा बने आदर्श गंतव्य : मोदी कहा- प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और अपार संभावनाओं से भरपूर है राज्य भुवनेश्वर। ओडिशा राज्य प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की असीम संभावनाओं के लिए प्रसिद्ध है। लगभग 30% क्षेत्र में फैले घने वन, 500 किलोमीटर से अधिक लंबा तटीय क्षेत्र और विश्व धरोहर में शामिल जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थल इसे इको और एडवेंचर टूरिज्म का आदर्श गंतव्य बनाते हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा : मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि यह राज्य हर प्रकार के अनुभव के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। राज्य सरकार और निजी क्षेत्र को मिलकर इस क्षेत्र में काम करना चाहिए ताकि एक नई पर्यटन क्रांति की शुरुआत हो सके। इको और एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाएं ओडिशा का विविध भौगोलिक परिदृश्य इसे इको और एडवेंचर टूरिज्म के लिए आदर्श बनाता है। उल्लेखनीय है कि चिलिका झील, सिमिलिपाल नेशनल पार्क, भीतरकनिका नेशनल पार्क और सातकोसिया अभ्यारण्य जैसे स्थानों पर इको टूरिज्म की अनंत संभावनाएं हैं। ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग, बोटिंग और जंगल सफारी जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए यह स्थान उपयुक्त हैं। तटीय क्षेत्र में पुरी और चांदीपुर जैसे समुद्री तट पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, समुद्री खेल गतिविधियों के विकास की भी बड़ी संभावनाएं हैं। सांस्कृतिक धरोहर की खासियत जगन्नाथ पुरी मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर और लिंगराज मंदिर जैसे ऐतिहासिक धरोहरों के कारण ओडिशा सांस्कृतिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है। मोदी ने कहा कि हाल ही में जी20 सम्मेलन में कोणार्क मंदिर के पहिए की प्रस्तुति ने वैश्विक मंच पर राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत किया है। सरकार और निजी क्षेत्र की भूमिका उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। निजी क्षेत्र को भी इस दिशा में निवेश के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण-संवेदनशील पर्यटन स्थलों का विकास किया जा सके। इको-फ्रेंडली रिसॉर्ट्स, एडवेंचर कैंप्स और पर्यटन गाइड सेवाओं का विकास इस दिशा में महत्वपूर्ण होगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की पहल इको टूरिज्म के विकास से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इको और एडवेंचर टूरिज्म का विकास राज्य की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगा। राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संसाधन इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। यदि राज्य सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर इस दिशा में काम करें, तो न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संवर्धन में भी योगदान होगा।

ओडिशा में सभी 30 जिलों में उद्योग स्थापना के लिए पार्क बनेंगे

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने की घोषणा भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *