Home / Uncategorized / विश्व के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में प्रो. वंदना राय, डॉ मिथिलेश तीसरी बार शामिल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विश्व के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में प्रो. वंदना राय, डॉ मिथिलेश तीसरी बार शामिल

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की पूर्व संकायाध्यक्ष एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना राय और केमिस्ट्री विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ मिथिलेश यादव ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में लगातार तीसरे वर्ष भी जगह बनाई है l इन वैज्ञानिकों की अन्तरराष्ट्रीय उपलब्धि से पूर्वांचल विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ा है l

प्रो. वंदना राय पिछले 24 वर्षों से अधिक समय से बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मानव आणविक अनुवांशिकी में स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों और फोलिक एसिड सम्बंधित जींस समेत अनेक बीमारियों को प्रभावित करने वाले सिंगल न्युक्लीओटाइड पोलीमोर्फिस्म पर महिलाओं व ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिये कार्य कर रहीं हैं। प्रो. वंदना राय मुख्य रूप से विभिन्न जन्मजात, न्यूरोलॉजिकल, मानसिक, कैंसर तथा आयु से सम्बंधित बीमारियों पर शोध कार्य कर रही हैं। साथ ही इन बीमारियों के बारे में पूर्वांचल की जनता को लगातार जागरूक किया जा रहा है। प्रो. राय के 100 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकशित हो चुके हैं। उन्हें उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु शिक्षक श्री सम्मान हेतु भी चयनित किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें पूर्व में कई अन्य पुरस्कार/सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। प्रो. वंदना राय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ-साथ कई परियोजनाएं प्राप्त हुई है। वे कई देशों का शैक्षणिक भ्रमण भी कर चुकीं हैं।

डॉ मिथिलेश यादव एक दशक से अधिक समय से पॉलीमर केमिस्ट्री के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अब तक उनके 65 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ मिथिलेश यादव को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ-साथ विभिन्न एजेंसीज से कुल 30 लाख की रिसर्च ग्रान्ट प्राप्त हो चुकी है। पूर्व में डॉ मिथिलेश 4 वर्षों तक दक्षिण कोरिया एवं 2 वर्षों तक ताइवान में शोध कार्य कर चुके हैं। 2014 से 2017 तक डॉ यादव कोठारी पोस्ट-डॉक्टर फेलो के रूप में जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली में भी कार्य कर चुके हैं। दोनों शिक्षकों की उपलब्धि ने विश्वविद्यालय का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बढ़ाया है। रविवार को इस उपलब्धि के अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी।

Share this news

About admin

Check Also

ODISHA CM MAJHI इको और एडवेंचर टूरिज्म के लिए ओडिशा बने आदर्श गंतव्य : मोदी कहा- प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और अपार संभावनाओं से भरपूर है राज्य भुवनेश्वर। ओडिशा राज्य प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की असीम संभावनाओं के लिए प्रसिद्ध है। लगभग 30% क्षेत्र में फैले घने वन, 500 किलोमीटर से अधिक लंबा तटीय क्षेत्र और विश्व धरोहर में शामिल जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थल इसे इको और एडवेंचर टूरिज्म का आदर्श गंतव्य बनाते हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा : मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि यह राज्य हर प्रकार के अनुभव के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। राज्य सरकार और निजी क्षेत्र को मिलकर इस क्षेत्र में काम करना चाहिए ताकि एक नई पर्यटन क्रांति की शुरुआत हो सके। इको और एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाएं ओडिशा का विविध भौगोलिक परिदृश्य इसे इको और एडवेंचर टूरिज्म के लिए आदर्श बनाता है। उल्लेखनीय है कि चिलिका झील, सिमिलिपाल नेशनल पार्क, भीतरकनिका नेशनल पार्क और सातकोसिया अभ्यारण्य जैसे स्थानों पर इको टूरिज्म की अनंत संभावनाएं हैं। ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग, बोटिंग और जंगल सफारी जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए यह स्थान उपयुक्त हैं। तटीय क्षेत्र में पुरी और चांदीपुर जैसे समुद्री तट पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, समुद्री खेल गतिविधियों के विकास की भी बड़ी संभावनाएं हैं। सांस्कृतिक धरोहर की खासियत जगन्नाथ पुरी मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर और लिंगराज मंदिर जैसे ऐतिहासिक धरोहरों के कारण ओडिशा सांस्कृतिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है। मोदी ने कहा कि हाल ही में जी20 सम्मेलन में कोणार्क मंदिर के पहिए की प्रस्तुति ने वैश्विक मंच पर राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत किया है। सरकार और निजी क्षेत्र की भूमिका उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। निजी क्षेत्र को भी इस दिशा में निवेश के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण-संवेदनशील पर्यटन स्थलों का विकास किया जा सके। इको-फ्रेंडली रिसॉर्ट्स, एडवेंचर कैंप्स और पर्यटन गाइड सेवाओं का विकास इस दिशा में महत्वपूर्ण होगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की पहल इको टूरिज्म के विकास से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इको और एडवेंचर टूरिज्म का विकास राज्य की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगा। राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संसाधन इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। यदि राज्य सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर इस दिशा में काम करें, तो न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संवर्धन में भी योगदान होगा।

ओडिशा में सभी 30 जिलों में उद्योग स्थापना के लिए पार्क बनेंगे

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने की घोषणा भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *