Home / Uncategorized / राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2022 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries) (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

आय में कटौती होने मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु इस समय धैर्य बनाए रखना ही उचित हल है। परंतु अपनी भविष्य संबंधी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें, अन्यथा अन्य कोई इसका फायदा उठा सकता है।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

आज किसी राजनीति संपर्क द्वारा आपको फायदा हो सकता है। समय का उचित सदुपयोग करें। आप अपने दायित्वों का भी निर्वहन बखूबी करेंगे। परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग तथा मनोरंजन मे भी आनंददायक समय व्यतीत होगा।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

आज कामों को तेजी से निपटाने की आवश्यकता होगी, आपके पास वक्त कम है और जिम्मेदारियां अधिक हैं, इसलिए भागादौड़ होगी, लेकिन काम भी पूरे होंगे। इस समय आपको अधिक मेहनत लेकर आगे बढ़ते रहने की आवश्यकता होगी।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए संघर्ष और मेहनत जरूरी है। हिम्मत ना हारें तथा गंभीरता और संजीदगी से अपने कार्यों को अंजाम दें। चिटफंड कंपनियों में निवेश करने के लिए समय अभी उचित नहीं है।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

घर में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है।गले में इंफेक्शन तथा खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें और तुरंत इलाज उचित लें।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बनाकर रखें। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।निराशा और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर करने से मन हल्का होगा।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

इस समय लाभदायक ग्रह गोचर चल रहा है। अतः समय का सम्मान करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। नये संपर्क स्थापित होंगे।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

अपने काम के प्रति अधिक मेहनत की जरूरत है। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने के लिए मनन व चिंतन करें, इससे आपको अवश्य ही कोई मार्गदर्शन मिलेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहयोगियों की मदद लेनी पड़ सकती है।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

दांपत्य जीवन को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवन साथी का आपको उचित सहयोग बना रहेगा। मित्रों के साथ उचित वार्तालाप हो सकता है।ज्यादा काम के साथ-साथ अपने आराम के लिए भी जरूर समय निकालें। घर का वातावरण खुशनुमा व सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपना आपा ना खोए। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों का सामना करें। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें तथा जीवन की वास्तविकता से सामना करें।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) : समान विचारधारा वाले लोगों से संपर्क बनेंगे। आपको नई जानकारियां हासिल होंगी। साथ ही आपके हुनर में भी निखार आएगा। राजकीय कार्यों को पूरा करने के लिए समय आपके पक्ष में है।

मीन (Pisces) (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

इस समय व्यवसायिक कार्यो में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पूरी मेहनत व एकाग्रता से अपने काम पर ध्यान दें। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि प्रोडक्शन बढ़ाने के चक्कर में बहुत अधिक उधारी ना करें।

तिथी 10 दशमी शुक्ल पक्ष माघ मास, विक्रम सम्वत 2078 सूर्य उदय 07:14am सूर्य अस्त 05:48 pm.

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करें।

Address: Aadarsh institute of occult sciences, Gurugram

Contact: 8219596872 , Mail:surendersharma665@ gmail.com

Share this news

About desk

Check Also

ODISHA CM MAJHI इको और एडवेंचर टूरिज्म के लिए ओडिशा बने आदर्श गंतव्य : मोदी कहा- प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और अपार संभावनाओं से भरपूर है राज्य भुवनेश्वर। ओडिशा राज्य प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की असीम संभावनाओं के लिए प्रसिद्ध है। लगभग 30% क्षेत्र में फैले घने वन, 500 किलोमीटर से अधिक लंबा तटीय क्षेत्र और विश्व धरोहर में शामिल जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थल इसे इको और एडवेंचर टूरिज्म का आदर्श गंतव्य बनाते हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा : मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि यह राज्य हर प्रकार के अनुभव के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। राज्य सरकार और निजी क्षेत्र को मिलकर इस क्षेत्र में काम करना चाहिए ताकि एक नई पर्यटन क्रांति की शुरुआत हो सके। इको और एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाएं ओडिशा का विविध भौगोलिक परिदृश्य इसे इको और एडवेंचर टूरिज्म के लिए आदर्श बनाता है। उल्लेखनीय है कि चिलिका झील, सिमिलिपाल नेशनल पार्क, भीतरकनिका नेशनल पार्क और सातकोसिया अभ्यारण्य जैसे स्थानों पर इको टूरिज्म की अनंत संभावनाएं हैं। ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग, बोटिंग और जंगल सफारी जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए यह स्थान उपयुक्त हैं। तटीय क्षेत्र में पुरी और चांदीपुर जैसे समुद्री तट पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, समुद्री खेल गतिविधियों के विकास की भी बड़ी संभावनाएं हैं। सांस्कृतिक धरोहर की खासियत जगन्नाथ पुरी मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर और लिंगराज मंदिर जैसे ऐतिहासिक धरोहरों के कारण ओडिशा सांस्कृतिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है। मोदी ने कहा कि हाल ही में जी20 सम्मेलन में कोणार्क मंदिर के पहिए की प्रस्तुति ने वैश्विक मंच पर राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत किया है। सरकार और निजी क्षेत्र की भूमिका उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। निजी क्षेत्र को भी इस दिशा में निवेश के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण-संवेदनशील पर्यटन स्थलों का विकास किया जा सके। इको-फ्रेंडली रिसॉर्ट्स, एडवेंचर कैंप्स और पर्यटन गाइड सेवाओं का विकास इस दिशा में महत्वपूर्ण होगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की पहल इको टूरिज्म के विकास से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इको और एडवेंचर टूरिज्म का विकास राज्य की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगा। राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संसाधन इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। यदि राज्य सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर इस दिशा में काम करें, तो न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संवर्धन में भी योगदान होगा।

ओडिशा में सभी 30 जिलों में उद्योग स्थापना के लिए पार्क बनेंगे

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने की घोषणा भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *