Home / Sports / भारतीय जूनियर वीमेंस हॉकी टीम में झारखंड की नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान और संजना शामिल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारतीय जूनियर वीमेंस हॉकी टीम में झारखंड की नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान और संजना शामिल

रांची। भारतीय हॉकी ने सोमवार को जूनियर वीमेंस हॉकी टीम की घोषणा की जो यूरोपियन टूर पर जाएगी। 21 से 29 मई के दौरान भारतीय टीम बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड (ब्रेडेज हॉकी वेरेनिगिंग पुश और ऑरेंज रूड) के साथ छह मैच खेलेगी।

21 मई से टीम अभियान की शुरुआत करेगी। घोषित की गयी 22 सदस्यीय भारतीय महिला (जूनियर टीम) टीम में झारखंड की भी चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान और संजना होरो शामिल हैं। रजनी केरकेट्टा और नीरू कुल्लू सिमडेगा जिला की तथा बिनिमा धान और संजना होरो खूंटी जिले की रहने वाली हैं। ज्योति सिंह (डिफेंडर) इस टीम को लीड करेंगी। साक्षी राणा उप कप्तान होंगी। भारतीय टीम में झारखंड के चार खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी करेगा ब्राजील, इन 8 शहरों में होंगे मैच

नई दिल्ली। फीफा ने ऐलान किया है कि 2027 में होने वाला महिला फुटबॉल विश्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *