Home / Sports / वीडियो विश्लेषक कोच के रूप में हॉकी इंडिया में शामिल हुए अर्तुर लुकास

वीडियो विश्लेषक कोच के रूप में हॉकी इंडिया में शामिल हुए अर्तुर लुकास

नई दिल्ली, हॉकी इंडिया ने मंगलवार को कोच (वीडियो विश्लेषक) के रूप में अर्तुर लुकास का आधिकारिक तौर पर स्वागत किया। वह बेंगलुरु के साई सेंटर में सभी चार भारतीय हॉकी टीमों- सीनियर पुरुष, सीनियर महिला, जूनियर पुरुष और जूनियर महिला के साथ काम करेंगे।

लुकास आज नई दिल्ली पहुंचे, जहां हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप टिर्की, महासचिव भोला नाथ सिंह और कोषाध्यक्ष सेकर जे मनोहरन सहित हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

अर्तुर लुकास प्रचुर अनुभव और विशेषज्ञता के साथ अपने नए पद पर आए हैं। बेल्जियम के खिलाड़ी ने पहले 2018 से 2023 तक रॉयल बेल्जियम हॉकी एसोसिएशन के लिए अंडर-18 राष्ट्रीय टीम के लिए प्रदर्शन विश्लेषक के रूप में काम किया था। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने टीम के विकास और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने पिछले साल बिज़टोरी बेल्जियम के लिए एक विश्लेषणात्मक सलाहकार के रूप में भी काम किया, जिसने उन्हें खेल के लिए नवीन अंतर्दृष्टि प्रदान करते हुए अपने विश्लेषणात्मक कौशल को सुधारने की अनुमति दी। लुकास 2017 से केएचसी ड्रैगन्स में प्रदर्शन विश्लेषक के रूप में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं, जो बेल्जियम के शीर्ष हॉकी क्लबों में से एक है।

2015 से 2021 तक, वह यूथ मैनेजर और कोच जैसी विभिन्न भूमिकाओं में विक्टोरिया हॉकी क्लब, एडजेम से जुड़े रहे।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, “हॉकी इंडिया परिवार में अर्तुर लुकास का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। कोच, वीडियो विश्लेषक के रूप में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता निस्संदेह हमारी टीमों के प्रदर्शन में सुधार करेगी। हमें विश्वास है कि उनकी उपस्थिति अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता की हमारी खोज में अमूल्य होगी।”

उन्होंने कहा, “हॉकी इंडिया में प्रशासक के रूप में शामिल होने के बाद से मैंने उस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है जिसे हम सभी पसंद करते हैं। चाहे वह जमीनी स्तर पर विकास कार्यक्रम शुरू करना हो या पुरुषों और महिलाओं के लिए सब जूनियर कैंप शुरू करना हो, इस यात्रा में लुकास का आगमन हॉकी इंडिया के लिए हमारा एक और कदम है।”

लुकास की नियुक्ति को लेकर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, “लुकास हमारी टीमों के लिए एक नया दृष्टिकोण और ज्ञान का भंडार लेकर आए हैं। हमें विश्वास है कि उनका विश्लेषणात्मक कौशल वैश्विक मंच पर सफलता हासिल करने में हमारे खिलाड़ियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं और साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।”
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

‘Kabootar ki tarah koodta rehta’: India umpire on Pakistan’s Rizwan. Watch

Mohammad Rizwan is currently involved in Pakistan’s first Test against Bangladesh in Rawalpindi where he …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *