ज्ञात हो कि, उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के मूल निवासी श्री यादव इसके पूर्व भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते रहे हैं। इन्होंने पहले अखिल भारतीय विश्वविद्यालय चैम्पियनशिप में स्वर्ण, जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2020-21 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
सीपीआरओ डॉ शिवम शर्मा ने मंगलवार को बताया कि इनकी इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार ने बधाई दी और आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि, भविष्य में भी ये इसी प्रकार उत्तर मध्य रेलवे और राष्ट्र के लिए इसी प्रकार उपलब्धि अर्जित करते रहेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के कोच जीतेंद्र सिंह ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
साभार-हिस