Home / Sports / 21वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी: महाराष्ट्र ने किया चैम्पियनशिप पर कब्जा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

21वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी: महाराष्ट्र ने किया चैम्पियनशिप पर कब्जा

उदयपुर, उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव के तरणताल परिसर में नारायण सेवा संस्थान एवं पैरालिम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप रविवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने 306 अंकों के साथ कब्जा जमाया। जबकि सब जूनियर वर्ग की व्यक्तिगत श्रेणी में गुजरात के व्योम पावा व बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की रिया पाटिल ने सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह जूनियर वर्ग में कर्नाटक के तेजस नंद कुमार और महिला वर्ग में पीसीआई की साथी मंडल ने, सीनियर वर्ग में आंध्र के अन्नापुरेड्डी व बालिका वर्ग में राजस्थान की साधना मुल्लिक को सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से व्यक्ति चाहे किसी भी विकट परिस्थिति में हो, लेकिन मन में कुछ गुजरने का दृढ़ संकल्प हो तो वह जीत की मुहर लगा ही देगा। उन्होंने दिव्यांगजन की शिक्षा, चिकित्सा, पुनर्वास एवं विकास के क्षेत्र में नारायण सेवा संस्थान की सराहना की।
राजस्थान के पूर्व खेलमंत्री एवं सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि शारीरिक दृष्टि से अक्षम होने के बावजूद हौसला किस तरह बुलन्दियों का आकाश छू सकता है, उसकी मिसाल ये देश भर से आए दिव्यांग तैराक हैं। दिव्यांगजनों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और योगदान से पूरे समाज को प्रेरित किया है। विशिष्ट अतिथि यूआईटी के पूर्व चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, राजस्थान तैराकी संघ के सचिव चन्द्र गुप्त सिंह चौहान ने भी विचार व्यक्त किये।
संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए संस्थान की स्पोर्टस् एकेडमी शीघ्र ही कार्य आरम्भ करेगी। उन्होंने बताया कि तैराकी की इस राष्ट्रीय स्पर्धा में देश के 23 राज्यों व सेना की एक टीम ने भाग लिया। इसमें 383 खिलाड़ियों ने विभिन्न दिव्यांग श्रेणियों में तैराकी के हुनर का प्रदर्शन किया।

पैरालिम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया के तैराकी चेयरमैन डॉ. वी.के. डवास ने बताया कि दिव्यांगता की दृष्टि से वर्गाीकृत कुल 14 श्रेणियों में 306 पुरुष व 77 महिलाओं ने भाग लिया। कुल 245 रेस हुई।

कार्यक्रम में पीसीआई तैराकी के चेयरमैन डॉ. वी.के. डवास दिव्यांगों के लिए स्पेशल कार बनाने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रवीन्द्र पाण्डे, उत्तर प्रदेश की टीम के कप्तान विमलेश विशाल, कर्नाटक के अन्तर्राष्ट्रीय तैराक गोपीचंद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल, देवेन्द्र चौबीसा, तैराकी कोच महेश पालीवाल भी मौजूद थे। संचालन महिल जैन ने व आभार रविश कावड़िया ने किया।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियाई खेल 2026 और अन्य आयोजनों के लिए खेल मंत्रालय ने जारी किये चयन मानदंड

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने एशियाई खेल 2026 और अन्य बहु-खेल आयोजनों में खिलाड़ियों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *