Home / Sports / टोक्यो पैरालंपिक : मरियप्पन थंगावेलु ने रजत और शरद कुमार ने जीता कांस्य पदक

टोक्यो पैरालंपिक : मरियप्पन थंगावेलु ने रजत और शरद कुमार ने जीता कांस्य पदक

टोक्यो, टोक्यो पैरालंपिक में मंगलवार को ऊंची कूद (टी42) स्पर्धा में दो पदक भारत की झोली में आए। स्टार भारतीय एथलीट मरियप्पन थंगावेलु ने रजत और शरद कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। थंगावेलु जिन्होंने रियो पैरालंपिक ऊंची कूद में 1.89 मीटर की दूरी तय करके स्वर्ण पदक जीता था, टोक्यो में 1.86 मीटर का स्कोर हासिल करने में नाकाम रहे। शरद और मरियप्पन ने पहले प्रयास में क्रमशः 1.80 मीटर और 1.83 मीटर की उंचाई पार की। मरियप्पन ने तीसरे प्रयास में 1.86 मीटर ऊंचाई को पार किया। जबकि शरद 1.86 मीटर की ऊंचाई पार करने में नाकाम रहे और तीसरे स्थान पर रहे।

रियो 2016 के रजत पदक विजेता, संयुक्त राज्य अमेरिका के सैम ग्रेवे ने अपने तीसरे प्रयास में सफलतापूर्वक 1.88 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। एक अन्य भारतीय और रियो 2016 के कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी सत्र के सर्वश्रेष्ठ 1.77 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहे। भारत के अब टोक्यो पैरालंपिक में 10 पदक हो गए हैं, जिनमें दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत 30वें स्थान पर है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मेलबर्न रेनेगेड्स ने बीबीएल 15 से पहले एंड्रयू टाय के साथ किया करार

मेलबर्न। मेलबर्न रेनेगेड्स ने बिग बैश लीग (BBL 15) के आगामी सीजन से पहले अपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *