Home / Odisha / CAA पर भ्रम व झूठ फैलाकर रहा है विपक्ष– राम माधव

CAA पर भ्रम व झूठ फैलाकर रहा है विपक्ष– राम माधव

  • कहा- देश को अस्थिर करने व हिंसा फैलाने की कर रहे हैं साजिश

भुवनेश्वर । नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भ्रम व झूठ फैलाकर विपक्षी पार्टियां देश में अस्थिरता की स्थिति व हिंसा करवाने की साजिश में लगी हैं। ये विपक्षी पार्टियों ने अपने झूठ व भ्रम से एक निर्विवादीय व भेदभावहीन अधिनियम को विवादीय व भेदभावपूर्ण के रुप में प्रचारित करना काम किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम कोई नया अधिनियम नहीं हैं। यह केवल पुराने नियम में संशोधन मात्र है। इसमें केवल तीन पड़ोसी देशों के धार्मिक आधार पर उत्पीड़न के आधार पर आये शरणार्थियों को नागरिकता फास्ट ट्रैक तरीके से देने का प्रावधान है। वर्तमान में भी कोई भी भारत का नागरिकता प्राप्त कर सकता है इसमें किसी प्रकार की कोई रोकथाम नहीं है। भारत के शरणार्थियों को प्रति जो दृष्टि रही है और जो चरित्र है यह अधिनियम उसके आधार पर है, लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां इसके खिलाफ भ्रम फैलाने में जुटी हुई हैं। विपक्ष की पार्टियां इस तरह का झूठ प्रचार कर न केवल भारत को अस्थिर करने व हिंसा फैलाने की साजिश कर रहे हैं बल्कि विदेशों में भी भारत को बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के विरोध से यह बात स्पष्ट हो गई है कि कांग्रेस व अन्य विरोधियों के पास नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है, बल्कि वे हताश हैं । हताशा में वे पाकिस्तान के समर्थन में तर्क देने लगे हैं। पुलवामा के समय भी कांग्रेस व अन्य पार्टियों ने ऐसा ही किया था। हमले के बाद कुछ लोगों ने पाकिस्तान को क्लिन चिट देना शुरु कर दिया था। केवल इतना ही नहीं मुंबई हमले के बाद यही पार्टिय़ां इसमें आरएसएस का हाथ होने की बात कह रही थी। उन्होंने कहा कि धारा 370 को हटाने से लेकर सीएए तक सभी मुद्दों पर भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। लोगों में जो झूठ व भ्रांति फैलाया जा रहा है उसे दूर करने के लिए पार्टी ने बड़़ा नजागरण अभियान शुरु किया है।

Share this news

About desk

Check Also

पांच वर्षों में उद्योगों से 512 समझौते, केवल 30 क्रियान्वित

उद्योग मंत्री संपद स्वाईं ने विधानसभा में दी जानकारी भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *