Home / Odisha / कफ सिरप कारोबार में होमगार्ड की संलिप्तता उजागर

कफ सिरप कारोबार में होमगार्ड की संलिप्तता उजागर


संबलपुर। शहर में दू्रत गति से चल रहे कफ सिरप के अवैध कारोबार की एक के बाद एक कड़ी खुलती जा रही है। इस कारोबार में अब होमगार्ड एवं अन्य नामी गिरामी की भी संलिप्तता उजागर हो रही है। धनुपाली पुलिस ने ऐसे ही एक मामले की कार्रवाई करते हुए एक होमगार्ड समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होमगार्ड का नाम सुरेन्द्र कुमार धरूआ बताया गया है तथा वह टाउन थाना में बतौर होमगार्ड तैनात था। गिरफ्तार अन्य एक आरोपी का नाम सोनु बेहेरा बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 बोतल कफ सिरप एवं भारी मात्रा में नशे की टेबलेट बरामद किया है। धनुपाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …