Home / Odisha / आम लोगों के लिए पांच दिनों के लिए खुलेगा लोकसेवा भवन का उद्यान

आम लोगों के लिए पांच दिनों के लिए खुलेगा लोकसेवा भवन का उद्यान

भुवनेश्वर – पांच दिनों के लिए लोकसेवा भवन का उद्यान खुला रहेगा। आगामी 11, 12, 19, 25 व 26 जनवरी को यह उद्यान लोगों के लिए खुला रहेगा। मुख्य़मंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि  ठंड के दिनों में विभिन्न प्रकार फूल खिलने के कारण लोगों को इसे देखने का मौका दिया जाएगा। अवकाश के दिनों में यानि 11 जनवरी ( दूसरा शनिवार), 12 जनवरी (रविवार), 19 जनवरी (रविवार), 25 जनवरी ( चौथा रविवार) तथा 26 जनवरी को दोपहर 3 बजे से साढे पांच बजे तक आम लोग इस उद्यान में आ सकेंगे। लोकसेवा भवन के एक नंबर गेट पर लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …