भुवनेश्वर। राज्य के स्कूलों में चल रहे मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में काम करने वाले लोगों व पाचिकाओं की विभिन्न मांगों को लगातार आंदोलन के बाद भी पूरा न किये जाने के कारण मिड डे मिल वर्कर्स यूनियन शुक्रवार को धरना देगा। यूनियन के इसानी षडंगी न यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को लगातार अनदेखी की जा रही है। इस कारण उन्हें बार-बार आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन से जुड़े लोग दोपहर को मास्टर कैंटिन से रैली निकाल कर लोवर पीएमजी पहुंचेंगे तथा धरना देंगे।
Check Also
शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित
ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
