भुवनेश्वर – माओवादियों द्वारा सुरक्षा में लगे जवानों को निशाना बनाने की एक कोशिश नाकाम हो गई । कालिमेला थाना क्षेत्र के एमवी-126 गांव के पास एक पुल में माओवादियों ने लैंडमाइन बिछायी थी, लेकिन इसके बारे में जानकारी मिलने के बाद जवानों ने लैंडमाइन को निष्क्रिय कर दिया और एक अनहोनी टल गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह इस इलाके में बीएसएफ के जवान रुटिन तलाशी अभियान में थे । तभी बीएसएफ के प्रशिक्षित कुत्तों ने वहां लैंडमाइन होने के बारे में पता लगाया । इसके बाद उसे मिट्टी खोद कर बाहर निकाला गया और हादसे को टाला जा सका । उल्लेखनीय है कि 2008 में भी मालकानगिरि जिले में नक्सलियों ने एक पुल के नीचे लैंडमाइन बिछायी थी। सुरक्षा में लगे जवानों के वहां से जाते समय विस्फोट किया गया था और इसमें 16 जवान शहीद हो गये थे ।
Check Also
उत्कल विश्वविद्यालय में एबीवीपी का प्रचार अभियान तेज
विद्यार्थियों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में जुटे कार्यकर्ता, छात्रहित के मुद्दों पर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
