-
प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

भुनेश्वर- राजबोड़ासंबर प्रखंड में प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पश्चिम ओड़िशा विकास परिषद के अध्यक्ष वह बीजू जनता दल के नेता सुभाष चौहान ने किया। इस मौके पर कई गणमान्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए सुभाष चौहान ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को बच्चों और मौजूद लोगों के बीच गिनाया। साथ ही चौहान ने नए-नए शोध करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियों के आयोजन से बच्चों की प्रतिमाओं के प्रदर्शन के लिए प्लेटफॉर्म मिलता है। इससे बच्चों में ललक बढ़ती है और वह आगे बढ़ते जाते हैं। सुभाष चौहान ने बच्चों से कहा कि कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए। आगे बढ़ते जाने से ही मंजिल हासिल होती है। आज यह प्रदर्शनी आप लोगों को एक प्लेटफार्म दे रही है। कल आपकी प्रतिभा बनी रही तो इससे भी बड़ी-बड़ी प्रदर्शनी में आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। सुभाष चौहान ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में चलाई रही 5t योजना के बारे में भी लोगों को विस्तारपूर्वक बताया और अभिभावकों से बच्चों को उत्साहित करने के लिए कहा। इस दौरान सुभाष चौहान ने प्रदर्शनी में घूमकर बच्चों की प्रतिभाओं का अवलोकन भी किया।

Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
