Home / Odisha / ओडिशा में 16055 नमूनों की परीक्षण

ओडिशा में 16055 नमूनों की परीक्षण

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में  16055  नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में  616646 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. गंजाम जिले में आज 279 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12395  हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  आज तक अनुगूल जिले में 411, बालेश्वर जिले में 1245 , बरगढ़ जिले में 576, भद्रक जिले में 854 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में  588, बौध जिले में 196 , कटक जिले में 2855 , देवगढ़ जिले में 96, ढेंकानाल जिले में 495 , गजपति जिले में 1869  व जगतसिंहपुर जिले में  837  संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 1467, झारसुगुड़ा जिले में 383, कलाहांडी जिले में 433,  कंधमाल जिले में 788 , केन्द्रापड़ा जिले में  635, केन्दुझर जिले में 1008 तथा खुर्दा जिले में 5829 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 1094, मालकानगिरि जिले में 809 , मयूरभंज जिले में 822 , नवरंगपुर जिले में 342   कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 863,  नुआपड़ा जिले में 162,  पुरी जिले में 1126 , रायगड़ा जिले में 1325,  संबलपुर जिले में 875, सोनपुर जिले में 156  तथा सुंदरगढ़ जिले में 1992  मामले सामने आये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी – प्रभाती परिडा

उपमुख्यमंत्री ने ओडिशा सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश पुरी। उपमुख्यमंत्री प्रभाती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *