Home / Odisha / गत 24 घंटों में राज्य में 10750 नमूनों की परीक्षण
covid-19

गत 24 घंटों में राज्य में 10750 नमूनों की परीक्षण

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 10750 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में  487310 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.

आज भी गंजाम जिले से सर्वाधिक मामले सामने आये. गंजाम जिले में आज 245 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9746 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी शीर्ष पर कायम है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तक अनुगूल जिले में 290, बालेश्वर जिले में 914, बरगढ़ जिले में 390, भद्रक जिले में 552 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 400, बौद्ध जिले में 134, कटक जिले में 1946, देवगढ़ जिले में 84, ढेंकानाल जिले में 201, गजपति जिले में 1233 व जगतसिंहपुर जिले में 687 संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 1179, झारसुगुड़ा जिले में 303, कलाहांडी जिले में 159, कंधमाल जिले में 463, केन्द्रापड़ा जिले में 449, केन्दुझर जिले में 730 तथा खुर्दा जिले में 3766 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 624, मालकानगिरि जिले में 445, मयूरभंज जिले में 623, नवरंगपुर जिले में 232 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 532, नुआपड़ा जिले में 129, पुरी जिले में 708, रायगड़ा जिले में 648, संबलपुर जिले में 302, सोनपुर जिले में 82 तथा सुंदरगढ़ जिले में 1224 मामले सामने आये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा की राजधानी में अब जिलों का होगा अपना ठिकाना

भुवनेश्वर में सभी 30 जिलों के लिए बनेगा गेस्ट हाउस मिलेंगी 3000 कमरे वाली सुविधाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *