शैलेश कुमार वर्मा, कटक
उत्कल प्रान्तीय पारीक महासभा की साधारण सभा का आयोजन सरकारी नियमो का पालन करते हुए एवं कोरोना महामारी के इस दौर में समाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जूम एप के माध्यम से किया गया. इस दौरान महासभा कार्यकारिणी का निर्वाचन करके संगठन ने मिसाल पेश की.
वेबनार में कटक, भुवनेश्वर, राउरकेला, राजगांगपुर, आठगढ़, जाजपुर, अनुगूल, बारीपदा, कांटाबांजी से समाज बंधुओं ने भाग लिया व सर्व सहमति से 2020-22 कार्यकाल के लिए सुरेश पारीक राजगांगपुर को अध्यक्ष, मनोज कुमार पुरोहित आठगढ़ को कार्यकारी अध्यक्ष, दिनेश पुरोहित राजगांगपुर को सचिव, पवन पुरोहित कटक को सह सचिव, बनवारीलाल पुरोहित कटक को कोषाध्यक्ष व विनोद व्यास भुवनेश्वर को सांगठनिक मंत्री के रूप मे चुना. इसके साथ-साथ जोन वाइज पाँच उपाध्यक्ष के रूप में गोपाल पारीक (कांटाबांजी), पवन जोशी (कटक), शांतिलाल पारीक (राउरकेला), मदन लाल पारीक (अनुगूल), गणेश तिवारी (बारीपदा), चुने गये.
कार्यकारिणी के सदस्यों मे पूनम पांडिया, रमेश पुरोहित, प्रेमाराम जोशी, कैलाश जोशी, अनिल पारीक, हरीराम जोशी, मदन जोशी कटक से राजेश जोशी जाजपुर रोड, पंकज व्यास भुवनेश्वर, राजेन्द्र पुरोहित राजगांगपुर एवं परामर्शदाता कमेटी मे प्रहलाद व्यास, महावीर जोशी कटक, सन्तोष पारीक राउरकेला व पीएल व्यास भुवनेश्वर को चुना गया.
समस्त चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सन्तोष पारीक व सह अधिकारी विनोद व्यास की देखरेख मे सोहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई.
अंत में मनोज कुमार पुरोहित ने समस्त सदस्यों को धन्यवाद देते हुए चुने गए सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की.
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
