Home / Odisha / ओडिशा में ठंड की लहर तेज
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में ठंड की लहर तेज

  •     6 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

भुवनेश्वर। ओडिशा में शीतलहर एक बार फिर जोर पकड़ चुकी है और इस बार इसकी तीव्रता कहीं अधिक है। राज्य के पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक घने कोहरे और गिरते तापमान ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। विशेषकर पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में सबसे अधिक ठंड महसूस की जा रही है।

सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे 9 बजे तक आवागमन में कठिनाई देखी गई। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा।

भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम केन्द्र द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को ओडिशा के छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जी उदयगिरि सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक ठंड की लहर बने रहने की संभावना जताई है। विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी लोगों को अत्यधिक ठंड से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी है।

पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …