Home / Odisha / ओडिशा में इको रिट्रीट 2025-26 शुरू
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में इको रिट्रीट 2025-26 शुरू

  •     छह दर्शनीय स्थलों पर पर्यटन को नई गति

  •     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने किया आभासी उद्घाटन

  •     भितरकनिका, सतकोसिया, हीराकुद, दरिंगबाड़ी, सोनापुर और पुत्सिल में मिलेगा प्राकृतिक शिविर अनुभव

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शनिवार को इको रिट्रीट 2025-26 का औपचारिक शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग की इस प्रमुख पहल का उद्देश्य प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और स्थानीय संस्कृति के अनुभव को बढ़ावा देना है। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री प्रभाती परिडा ने बेंगलुरु में आयोजित ‘ओडिशा परब’ से आभासी माध्यम द्वारा छह स्थलों पर इको रिट्रीट सुविधाओं का उद्घाटन किया। ये छह चयनित स्थल हैं, केंद्रापड़ा जिले का भितरकनिका, अनुगूल का सतकोसिया, संबलपुर का हीराकुद, कंधमाल का दरिंगबाड़ी, गंजाम का सोनपुर और कोरापुट का पुत्सिल।

परिडा ने कहा कि इको रिट्रीट ओडिशा पर्यटकों को शांत प्राकृतिक दृश्यों, उच्चस्तरीय शिविर अनुभव, संस्कृति और स्थानीय व्यंजनों का अनूठा संगम प्रदान करता है, जो हर यात्री के लिए अविस्मरणीय होगा।

भितरकनिका में नाव विहार और वन्यजीव निरीक्षण का आनंद

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर शिविर सुविधा उपलब्ध है। पर्यटक पेंथा समुद्र तट पर ठहराव के अलावा मैंग्रोव नदीनालों में नाव विहार और वन्यजीव निरीक्षण का आनंद ले सकते हैं।

दरिंगबाड़ी है ओडिशा का कश्मीर

‘ओडिशा का कश्मीर’ कहे जाने वाले दरिंगबाड़ी में तीन हजार फीट की ऊंचाई पर हरे-भरे घाटियां, चीड़ जंगल, झरने और कॉफी बागानों के बीच आरामदायक शिविरों की व्यवस्था है।

हीराकुद में शांत वातावरण, रोमांचक गतिविधियां

हीराकुद बांध के समीप बसे इस स्थल पर शांत वातावरण, रोमांचक गतिविधियां और आधुनिक शिविर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां विश्व के सबसे लंबे मिट्टी के बांध और जलमग्न प्राचीन संरचनाएं देखने योग्य हैं।

पुत्सिल में सुंदर घाटियों और झरना

पूर्वी घाट की पहाड़ियों के निकट बसे इस स्थान पर घने जंगलों, सुंदर घाटियों और झरनों के बीच शिविर की विशिष्ट सुविधा है, जो पर्यटकों को शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांत वातावरण प्रदान करती है।

सतकोसिया बाघ अभयारण्य में वन्यजीवों का अवलोकन

पूर्वी घाट और दक्षिण प्रायद्वीप के मिलन बिंदु पर स्थित सतकोसिया में महानदी की भव्य घाटी देखने को मिलती है। पर्यटक सतकोसिया बाघ अभयारण्य में वन्यजीवों का अवलोकन और नाव विहार भी कर सकते हैं।

सोनपुर में ब्लू फ्लैग प्रमाणित समुद्र तट

बाहुड़ा नदीमुख के पास स्थित सोनपुर में ब्लू फ्लैग प्रमाणित समुद्र तट, बंगाल की खाड़ी का शांत सौंदर्य और प्राकृतिक विविधता पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण है। इको रिट्रीट 2025-26 से राज्य में प्रकृति-आधारित पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Share this news

About desk

Check Also

जन्मजात विसंगतियां भारत में शिशु रुग्णता और मृत्यु दर का प्रमुख कारण

    समय पर शल्य चिकित्सा से प्रभावित बच्चों को मिल सकता है नया जीवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *