Home / Odisha / चक्रवात से गजपति के गोसाणी में सर्वाधिक 150.5 मिमी वर्षा दर्ज
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चक्रवात से गजपति के गोसाणी में सर्वाधिक 150.5 मिमी वर्षा दर्ज

भुवनेश्वर। चक्रवात मॉनथा के प्रभाव से ओडिशा के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 की सुबह 8:30 बजे तक सबसे अधिक वर्षा गजपति जिले के गोसाणी में 150.5 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके बाद गंजाम के पात्रपुर में 117.4 मिमी और बालेश्वर के जयपुर में 109.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। गजपति के गुम्मा में 94.0 मिमी, मयूरभंज के उदला में 105.0 मिमी, केंदुझर के हाटडिही  में 71.2 मिमी, बालेश्वर के रेमुना में 71.0 मिमी और गंजाम के पुरुषोत्तमपुर में 100.6 मिमी वर्षा हुई है।

जलभराव, छोटे स्तर पर बाढ़ और भूस्खलन की संभावनाएं

आईएमडी ने राज्य प्रशासन को जलभराव, छोटे स्तर पर बाढ़ और भूस्खलन की संभावनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि आने वाले 24 घंटे तक दक्षिण और तटीय ओडिशा में रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा के 33 ब्लॉक और 11 शहरी क्षेत्र चक्रवात से प्रभावित : सुरेश पुजारी

 कई जिलों में तेज हवाएं चलीं और भारी वर्षा हुई भुवनेश्वर। ओडिशा के राजस्व एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *