Home / Odisha / दक्षिण और तटीय ओडिशा में मध्यम बारिश की संभावना
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दक्षिण और तटीय ओडिशा में मध्यम बारिश की संभावना

  •  आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

भुवनेश्वर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण और तटीय ओडिशा के लिए येलो वार्निंग जारी की है। विभाग ने राज्य के 11 जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम में यह बदलाव दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु पर बने मजबूत निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण हो रहा है, जो अगले कुछ दिनों में कमजोर होकर सामान्य निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।

आईएमडी के अनुसार, कुछ दिन पहले बने पहले निम्न दबाव के क्षेत्र का असर ओडिशा के कई हिस्सों में देखने को मिला था, हालांकि उसका प्रभाव सीमित रहा और राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना रहा।

दक्षिण ओडिशा में जारी रहेगा बारिश का दौर

वर्तमान निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते दक्षिण ओडिशा के कई जिलों में आगामी दिनों तक वर्षा जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 अक्टूबर के आसपास एक और निम्न दबाव के क्षेत्र बनने की संभावना है, जबकि तीसरा सिस्टम 29 अक्टूबर के आसपास विकसित हो सकता है।

दूसरा सिस्टम बन सकता है चक्रवात का रूप

विशेषज्ञों ने बताया कि दूसरा सिस्टम 26 से 27 अक्टूबर के बीच और मजबूत होकर चक्रवाती परिसंचरण का रूप ले सकता है, जिससे ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

तीसरे सिस्टम पर आईएमडी की नजर

महीने के अंत तक बनने वाले तीसरे निम्न दबाव के क्षेत्र को लेकर फिलहाल आईएमडी ने कोई विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है, लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी की आशंका में पश्चिम बंगाल के 30 हिरासत में

 खुफिया सूचना पर कटक होटल में हुई छापेमारी भुवनेश्वर। कटक के शिखरपुर इलाके में गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *